प्रीति क्लब का ‘सुरों की दिवाली’ स्नेह मिलन समारोह बना यादगार

प्रीति क्लब का ‘सुरों की दिवाली’ स्नेह मिलन समारोह बना यादगार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बॉलीवुड गीतों की धुनों पर झूमे परिवार

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 13 नवंबर (Thar Express News)। प्रीति क्लब, बीकानेर की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर माहेश्वरी सदन में ‘सुरों की दिवाली’ दीपावली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। उत्साह, उमंग और संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों और उनके परिवारों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राजा किराडू की गायकी और लाइव ऑर्केस्ट्रा ने बांधा समां
समारोह में बॉलीवुड के सदाबहार पुराने और नए गीतों की धुनों ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। गायक राजा किराडू ने अपनी शानदार गायकी से समां बांध दिया। उनकी सुरीली प्रस्तुतियों और लाइव ऑर्केस्ट्रा की धुनों ने उपस्थित परिवारों को झूमने और गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया।

सामाजिक सरोकारों के साथ पारिवारिक जुड़ाव का संदेश
क्लब अध्यक्ष गोपीकिशन पेड़ीवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन परिवारों के बीच आत्मीयता, प्रेम और आपसी जुड़ाव को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

सचिव रघुवीर झॅंवर ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्लब का प्रयास केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक संबंधों को नई ऊर्जा देना भी है। उन्होंने बताया कि दीपावली के उत्सव से पूर्व प्रीति क्लब ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सेवा कार्यों में भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की, जिससे अनेक जरूरतमंद परिवारों की दीपावली खुशियों से रोशन हो सकी।

गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति
अंत में दाऊलाल बिनानी ने सभी सहयोगकर्ताओं, अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों और समाजबंधुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुरेश दम्माणी, तोलाराम पेड़ीवाल, बृजमोहन चाँडक, जुगल राठी, श्रीराम सिंगी, ओमप्रकाश करनानी, दाऊलाल बिनानी, भवानीशंकर राठी, किशन लोहिया, रमेश चाँडक, सुरेश पेड़ीवाल, शशि बिहाणी, सुनील सारड़ा, कपिल लढ़ा, नरसिंह मिमाणी, बालकिशन थिरानी, अश्विनी पचीसिया, तोलाराम चाँडक, भाटमल पेड़ीवाल, याज्ञवल्क्य दम्माणी, आशीष कोठारी, राकेश जाजू, मनीष बिहाणी एवं नारायण बिहाणी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *