वीरांगना रानी पद्मावती के आदर्शों से जागृत होगी नारी चेतना

वीरांगना रानी पद्मावती के आदर्शों से जागृत होगी नारी चेतना
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बीकानेर में 15 नवंबर को होगा जिला महिला शैक्षिक सम्मेलन

बीकानेर, 13 नवंबर (Thar Express News)। नारी शक्ति के स्वाभिमान, त्याग, साहस, नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक सशक्तीकरण को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान विद्यालय शिक्षा) की ओर से आगामी 15 नवंबर को बीकानेर में जिला महिला शैक्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में रूपरेखा तय करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। सम्मेलन का प्रथम सत्र राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरसागर, बीकानेर में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रानी पद्मावती के जीवन आदर्शों पर होगा विशेष विमर्श
इस सम्मेलन का मुख्य आकर्षण वीरांगना रानी पद्मावती के जीवन, अदम्य साहस, त्याग, स्वाभिमान और प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर केंद्रित विशेष विमर्श रहेगा। उनके जीवन आदर्शों के माध्यम से भारतीय नारी की गौरवशाली परंपरा, आत्मसम्मान और राष्ट्रनिष्ठा के भाव को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

तीन सत्रों में होगा वैचारिक मंथन
जिला महिला मंत्री श्रीमती बबीता वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में कुल तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में महिला नेतृत्व, संगठनात्मक सहभागिता, सामाजिक दायित्व, शैक्षिक क्षेत्र में मातृशक्ति की भूमिका तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा होगी। इसका मुख्य उद्देश्य महिला कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति आत्मीयता, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है, ताकि वे शिक्षा एवं समाज निर्माण में अपनी भूमिका और अधिक प्रभावी रूप से निभा सकें।

प्रदेश के 45 जिलों में एक साथ होंगे आयोजन
प्रदेश महिला सचिव श्रीमती चन्द्रकला ने जानकारी दी कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की संगठनात्मक योजना के तहत संपूर्ण प्रांत के 45 जिलों में 15 नवंबर को महिला शैक्षिक सम्मेलनों का एक साथ आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से प्रदेशभर की महिला शिक्षिकाओं को एक साझा मंच प्रदान कर उनकी संगठनात्मक ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठित एवं जागरूक मातृशक्ति ही सशक्त समाज और समर्थ राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला है।

मातृशक्ति से अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान
सम्मेलन की सफलता एवं व्यापक सहभागिता के लिए प्रदेश महिला सचिव श्रीमती चन्द्रकला, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मीरा वर्मा, जिला महिला मंत्री श्रीमती बबीता वर्मा, संगठन मंत्री श्रीमती सुनीता खीचड़, नगर महिला मंत्री श्रीमती तेजस्वनी, श्रीमती विमलेश एवं श्रीमती विमला सोनी ने जिले की समस्त महिला शिक्षिकाओं और मातृशक्ति से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *