अखिल राजस्थान तरही मुशायरा में शायरों ने अपने कलाम से श्रोताओं को किया भाव-विभोर

अखिल राजस्थान तरही मुशायरा में शायरों ने अपने कलाम से श्रोताओं को किया भाव-विभोर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 13 नवंबर (Thar Express News)। हज़रत पीर महबूब बख्श चिश्ती के 64वें उर्स मुबारक के अवसर पर मोहल्ला चूनगरान में मनकबत के “अखिल राजस्थान तरही मुशायरा” का भव्य आयोजन किया गया। इस महफिल में जयपुर, जोधपुर, पीलीबंगा, बिसाऊ (झुंझुनूं) सहित बीकानेर के आमंत्रित शायरों ने अपनी उम्दा रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुशायरे में पुरुषों के साथ महिला श्रोता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

‘गरीबों का सहारा, बेकसों का आसरा चिश्ती’ मिसरे पर पेश हुए कलाम
कार्यक्रम के संयोजक व संचालक डॉ. ज़िया उल हसन कादरी ने बताया कि मुशायरे का मिसरा-ए-तरह “गरीबों का सहारा, बेकसों का आसरा चिश्ती” रखा गया था, जिस पर शायरों ने चिश्ती बाबा की शान में एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए। मुशायरे का आगाज इमदाद उल्लाह बासित की तिलावते-कुरआन से हुआ। इसके पश्चात रमज़ान सुलेमानी ने हम्द पेश की, जबकि जयपुर के मुहम्मद आकिल ने तरन्नुम के साथ नात शरीफ सुनाकर महफिल में रूहानियत घोल दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शायरों की रचनाओं पर खूब बजी तालियां
मुशायरे में शिरकत करने वाले शायरों ने अपनी अक़ीदत को कुछ यूं बयां किया:

एजाजउल हक शिहाब (जयपुर): “खुदा मेरा, नबी मेरा, अली मेरा, मेरा चिश्ती / तो फिर कैसे हो मुझ पर गम की कोई भी घटा चिश्ती।”

भरत शर्मा ‘भरत’ (पीलीबंगा): “नज़र में तेरी सब इंसा बराबर है जमाने के / नहीं मजहब की दीवारों से तेरा वास्ता चिश्ती।”

जाकिर अदीब (वरिष्ठ शायर): “उठा दीजे खुदा के वास्ते दस्ते-दुआ चिश्ती / तुम्हें मालूम है हम हो गए हैं क्या से क्या चिश्ती।”

डॉ. ज़िया उल हसन कादरी (वरिष्ठ शायर): “‘ज़िया’ का काम कोई भी अटक सकता नहीं हरगिज / तुम्हारे दर से मिलती है उसे हरदम दुआ चिश्ती।”

फानी जोधपुरी (जोधपुर): “हिमायत की सनद लेके रहूँगा बाख़ुदा चिश्ती / तुम्हारे इश्क़ के मक़तब में लेकर दाखिला चिश्ती।”

असद अली असद: “अता हो हज़रते शब्बीर का सा हौसला हमको / यहां होती है बरपा रोज ताजा करबला चिश्ती।”

इन शायरों ने भी लूटी दाद
इनके अलावा बिसाऊ (झुंझुनूं) के शायर मख़्दूम, इरशाद अज़ीज़, इमदाद उल्लाह बासित, वली मुहम्मद गौरी वली, कासिम बीकानेरी, रवि शुक्ल, अमित गोस्वामी, राजेंद्र स्वर्णकार, अब्दुल जब्बार जज्बी, सागर सिद्दीकी, मुहम्मद यासीन, मुईनुद्दीन मोईन, मुईनुद्दीन जामी और डॉ. साबिर ने भी अपने तरही कलाम सुनाकर श्रोताओं की भरपूर वाहवाही लूटी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *