अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • साध्वीवृंद से लिया मंगल आशीर्वाद

मुंबई,22 नवम्बर। दक्षिण मुंबई के कालबादेवी स्थित आचार्य तुलसी सभागृह, महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में 22 नवंबर 2026 को अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने शासनश्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी और शासनश्री साध्वी श्री मंजुरेखाजी सहित अन्य साध्वीवृंद के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के स्मरण के साथ हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह को संबोधित करते हुए शासनश्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी ने कहा कि आचार्य श्री तुलसी ने अणुव्रत आंदोलन के माध्यम से आमजन को चारित्रिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उनके साम्प्रदायिक सौहार्द, धार्मिक सद्भावना और मानवीय मूल्यों से जुड़े उपदेश इतने प्रभावी रहे कि जैन, अजैन, सिख और ईसाई सहित विभिन्न वर्गों के लोग एक मंच पर आए और भारतीय संस्कृति में अहिंसा का संदेश गूंजा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शासनश्री साध्वी श्री मंजुरेखाजी ने कहा कि अणुव्रत आंदोलन के प्रभाव से हजारों लोग नशामुक्त बने हैं। उन्होंने बताया कि अणुव्रत जाति, भाषा और संप्रदायवाद से ऊपर उठकर मानवता से प्रेम करने तथा प्रामाणिक व नैतिक जीवन जीने की प्रेरणा देता है, जिससे आचार्य श्री तुलसी का कार्य जन-जन की जीवनशैली बन गया।

कार्यक्रम में अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़, ट्रस्टी अविनाश नाहर, सभा अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया और महिला मंडल अध्यक्ष लतिका डागलिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान उपाध्यक्ष मनोज सिंघवी, कोषाध्यक्ष विनोद कोठारी, कार्यसमिति सदस्य रोशन मेहता, आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के उपाध्यक्ष दिनेश धाकड़, मंत्री पवन बोलिया, मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़, तेयुप मंत्री श्रेयांस मुणोत, महिला मंडल मंत्री भाग्यश्री मेहता, कोषाध्यक्ष सुमन नाहर और अणुव्रत क्षेत्रीय संयोजक नरेंद्र मुणोत सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। स्थानीय संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया, संचालन नरेंद्र मुणोत ने किया और अंत में दिनेश धाकड़ ने आभार जताया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *