

के.ई.एम. अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीज को उपलब्ध कराया रक्त


मुंबई, 18 नवंबर । अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सेवा, संस्कार और संगठन के संकल्प को साकार करते हुए तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा संचालित ‘ब्लड ऑन कॉल’ सेवा के तहत एक सराहनीय मानव सेवा कार्य संपन्न किया गया।



त्वरित समन्वय से मिली रक्त की व्यवस्था
जानकारी के अनुसार, तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली (मुंबई) के रौनक जी कोठारी से दादर स्थित के.ई.एम. अस्पताल के आई.सी.यू. में भर्ती एक मरीज को रक्त की आवश्यकता होने की सूचना मिली। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया ने तत्परता के साथ संपर्क एवं समन्वय स्थापित किया और साईं अस्पताल, धारावी में 1 यूनिट रक्त की व्यवस्था करवाई।
मानव सेवा के प्रति प्रतिबद्धता
तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई निरंतर मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। आपात स्थिति में रक्त उपलब्ध करवाकर परिषद ने अपनी सेवाभावी भावना और संगठनात्मक सक्रियता का परिचय दिया है।

