शनिवार, 10 फरवरी देश दुनिया के खास 43 समाचार

26 जुलाई देश दुनिया के 43 खास समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
माघ शुक्ल पक्ष एकम
=============================
1 बजट सत्र का आखिरी दिन, शाह बोले- 22 जनवरी अन्याय के खिलाफ आंदोलन के अंत का दिन, जो इतिहास नहीं पहचानते, वजूद खो देते हैं।
2 शाह बोले- CAA लोकसभा चुनाव के पहले लागू होगा, ये कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा, मुस्लिम समुदाय को उकसाया जा रहा है। 3 कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर अमित शाह ने कहा, 1947 में देश के विभाजन के लिए उनकी पार्टी जिम्मेदार थी।
4 शाह ने कहा, हमने संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म कर दिया, पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देता था।
5 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को 370 से ज्यादा सीट मिलेंगी। जबकि, राजग (एनडीए) 400 से ज्यादा सीट हासिल करेगा।
6 ‘खरगे जी, ये भाषा यहां नहीं चलेगी’, चौधरी चरण सिंह पर दिए बयान को लेकर धनखड़ की कांग्रेस नेता को चेतावनी।
7 धनखड़ ने कहा कि मैं चौधरी चरण सिंह का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा। वह बेदाग सार्वजनिक जीवन, बेदाग ईमानदारी और किसानों के प्रति प्रतिबद्धता के पक्षधर थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

 

8 चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर सदन में चर्चा हो रही थी, तभी कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया, जिसपर सभापति धनखड़ नाराज हो गए।
9 लोकसभा में बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, “जहां राम हैं, वहां धर्म है… जो लोग धर्म को नष्ट करते हैं, वे मारे जाते हैं और जो लोग धर्म की रक्षा करते हैं, वे संरक्षित हैं।”
10 बजट सत्र के आखिरी दिन भाजपा सांसद सत्यपाल ने लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा के दौरान कहा कि राम एक चेतना, विरासत और मोक्ष हैं। राम मंदिर सांप्रदायिक मुद्दा नहीं है। राम हमारे पूर्वज हैं।
11 संसद में आज पेश होने वाले राम मंदिर प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “राम मंदिर हमारे लिए आस्था का केंद्र था, है और रहेगा।
12 शर्मिष्ठा ने राहुल को पत्र लिखा- मुझे न्याय चाहिए, आपके समर्थक मुझे और पिता प्रणब मुखर्जी को ट्रोल कर रहे, अपशब्द कह रहे हैं।
13 रक्षा मामलों की स्थायी समिति की रिपोर्ट, कहा- शहीद अग्निवीरों के परिवारों को मिले नियमित सैनिक के शहीद होने पर मिलने वाले लाभ।
14 हल्द्वानी हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत, 8 फरवरी से इंटरनेट बंद, कर्फ्यू जारी; 5 हजार लोगों पर केस दर्ज।
15 हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत।
16 ‘आस्था ने बुलाया और फिर खींचे चले गए हम’, सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने फिर अयोध्या में हाथ जोड़ रामलला का लिया आशीर्वाद, शेयर की तस्वीर।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

17 NEET UG 2024-25 के रजिस्ट्रेशन शुरु, 13 लैंग्वेज में होंगे एग्जाम; 9 मार्च लास्ट डेट।
18 EPFO: करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की।
19 IND-ENG सीरीज-आखिरी 3 टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कोहली और श्रेयस बाहर, जडेजा-राहुल की वापसी; बुमराह सभी मैच खेलेंगे।
20 चुनाव नतीजों के खिलाफ 2 हजार इमरान समर्थक सड़कों पर, पाकिस्तान आर्मी चीफ बोले- देश को अराजकता की राजनीति से निकालने की जरूरत।
21 बजट सत्र के आखिरी दिन राम मंदिर पर हुयी चर्चा।
22 2024 लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स, EC बोला- 2 करोड़ नए मतदाता जुड़े, 5 साल में महिला-युवा और दिव्यांग मतदाता बढ़े।
23 चुनावी साल में एक के बाद एक पांच हस्तियों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी जानकार कह रहे हैं कि इससे मोदी सरकार ने अलग-अलग राज्यों में कई समीकरण साधने की चाल चली है ।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

24 चौधरी चरण सिंह की किसानों के मसीहा के रूप में पहचान रही है। अगले लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के जाट बहुल सीटों पर चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का असर पड़ सकता है। इन इलाकों की करीब 40 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां जाट मतदाताओं का असर माना जाता है।
25 नरसिम्हा राव को मरणोपरांत भारत रत्न देने का एलान विपक्ष को करारा जवाब इसलिए भी है, क्योंकि भाजपा लगातार यह आरोप लगाती रही है कि कांग्रेस ने बतौर प्रधानमंत्री राव के योगदान को हमेशा नजरअंदाज किया।
26 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सामाजिक न्याय के नायक थे। जानकारों का कहना है कि केंद्र के इस कदम से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए मदद मिल सकती है। बिहार में 27 प्रतिशत पिछड़ा और 36 प्रतिशत अति पिछड़ा वर्ग की हिस्सेदारी है। कुल मिलाकर 63% की भागीदारी वाले समाज पर कर्पूरी ठाकुर का बहुत बड़ा प्रभाव है.
27 स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न देने से दक्षिण को साधने की मोदी सरकार की रणनीति को और मजबूती मिल सकती है। स्वामीनाथन कृषि क्रांति के जनक थे। उन्हें भारत रत्न देने से दक्षिण के साथ ही भाजपा की किसानों को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.
28 चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी की भाजपा के साथ जाने की अटकलें पिछले कई दिनों से लग रही हैं। चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के बाद जयंत ने ट्वीट किया, ‘दिल जीत लिया।’ जयंत चौधरी अगर भाजपा के साथ जाते हैं तो पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा को काफी फायदा हो सकता है।
29 भाजपा पर मंदिर आदोलन के बड़े चेहरों में शामिल आडवाणी की उपेक्षा के आरोप लग रहे थे। जब मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई तब भी यह मुद्दा विपक्ष ने उठाया। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आडवाणी को भारत रत्न देकर भाजपा ने विपक्ष से यह मुद्दा छीन लिया। इसके साथ ही उसने अपने परंपरागत मतदाताओं को भी यह संदेश दिया कि वह अपने वरिष्ठ नेताओं का कितना सम्मान करती है।
30 झारखंड से दक्षिण बिहार में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा; औरंगाबाद में 15 को राहुल की सभा।
31 गांधी फैमिली ने तो बलि का बकरा ही बनाया, नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलने पर बोला परिवार।

32 PM ने सांसदों से कहा- साथ चलिए और कहा कि सजा नहीं दूंगा, बसपा, TDP, भाजपा और BJD मेंबर्स के साथ कैंटीन में लंच किया, बिल PMO ने भरा।
33 अकाली दल की ‘घर वापसी’, पंजाब में भी बढ़ा NDA का कुनबा; कुछ दिनों में होगी औपचारिक घोषणा।
34 पुणे में पत्रकार निखिल वागले की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंकी, शीशे तोड़े।
35 अबकी बार 400 पार’,पर क्यों NDA को आरएलडी और टीडीपी जैसे क्षत्रपों की जरूरत,मगर 400 पार आसान नहीं है,मगर विपक्ष की टुट से फायदा जरूर होता दिखाई दे रहा है।
36 PM मोदी से मिले आंध्र प्रदेश के CM, स्पेशल स्टेटस की मांग की; लोकसभा के साथ राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव।
37 पाकिस्तान में त्रिशंकु नतीजे: सेना के आशीर्वाद के बाद भी शरीफ को बहुमत नहीं, PMLN से हाथ मिला सकते हैं बिलावल।
38 पाकिस्तान चुनाव: पीटीआई की लोकप्रियता सोशल मीडिया का बुलबुला नहीं, ये साबित करने वाले इमरान ख़ान।
39 पाकिस्तान चुनाव: क्या ऐसे ही नतीजों की उम्मीद थी और अब आगे क्या होगा?
40 क्या बिहार में तेजस्वी यादव का क़द बढ़ा है, कितनी बड़ी हैं उनकी चुनौतियाँ ?
41 व्हाइट और ब्लैक पेपर: यूपीए और एनडीए में किसकी आर्थिक नीतियां बेहतर जनता समझे।
42 पाकिस्तान चुनाव में धमाकेदार प्रदर्शन के बीच इमरान खान को कोर्ट से राहत, 12 मामलों में जमानत मंजूर।
43 भाजपा को कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा फंडिंग:इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 2023 में मिले 1300 करोड़ रुपए; कांग्रेस को मिले 171 करोड़।
============

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *