राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर कृषि महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को डेयरी उद्यमिता के लिए किया गया प्रेरित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर कृषि महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को डेयरी उद्यमिता के लिए किया गया प्रेरित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 26 नवम्बर। एसकेआरएयू (SKRAU) के कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुलगुरु डॉ. प्रो. आर.बी. दुबे ने कहा कि भारत विश्व के कुल दुग्ध उत्पादन में करीब 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ प्रथम स्थान पर है और यह उपलब्धि करोड़ों पशुपालकों की मेहनत, वैज्ञानिकों के योगदान एवं सहकारी डेयरी व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को डेयरी उद्यमिता, स्टार्टअप, दूध प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और आधुनिक पशुपालन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी इस क्षेत्र में उद्यमिता विकसित कर किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने व रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महाविद्यालय के पशुधन उत्पादन एवं प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उरमूल डेयरी के प्रबंधक हरीश शर्मा ने उरमूल व अमूल डेयरी की सहकारी व्यवस्था, किसान सशक्तीकरण और दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक उन्नति में डेयरी क्षेत्र की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विजय प्रकाश ने डेयरी फार्मिंग के माध्यम से महिला सशक्तीकरण विषय पर विचार रखे तथा विभाग के डॉ. शंकर लाल ने वैज्ञानिक डेयरी फार्मिंग एवं उन्नत पशु प्रबंधन तकनीकों की जानकारी दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करने और डेयरी क्षेत्र के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभाग के प्रभारी डॉ. कुलदीप प्रकाश शिंदे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *