श्री जैन पीजी महाविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ

श्री जैन पीजी महाविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पहले दिन हुईं आशु भाषण, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिताएं

बीकानेर, 26 नवम्बर । श्री जैन पीजी महाविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ हुआ, जिसके पहले दिन एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आशु भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आशु भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निर्धारित विषय पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसमें आशीष सिंघल ने प्रथम और रामअवतार कड़वासरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पना को कागज पर उतारा, जिसमें प्रज्ज्वल सेन व शौर्य चौधरी प्रथम तथा अच्युत नारायण व्यास द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक व मनमोहक रंगोलियां बनाकर सभी का मन मोह लिया, जिसमें टीना सामसुखा ने पहला और सुनिधि मोहता ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. वंदना शुक्ला ने आयोजन की रूपरेखा व कार्यक्रम की जानकारी दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। आयोजन का संचालन डॉ. सुशील कुमार दैया और श्रीमती पिंकी भाटी ने किया। इस दौरान एनएसएस प्रभारी डॉ. भारती सांखला, श्री श्याम सुंदर शर्मा सहित समस्त संकाय सदस्य व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *