गंगाशहर अस्पताल में पौधारोपण का कार्य किया गया

गंगाशहर अस्पताल में पौधारोपण का कार्य किया गया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 29 फरवरी। गंगाशहर के राजकीय सैटेलाईट अस्पताल में प्राचार्य प्राचार्य डाॅ. गुुंजन सोनी की पिछली आर.एम.आर.एस. की बैठक में की गई प्रेरणा से पौधारोपण का कार्य किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर नागरिक परिषद् के सम्पतलाल दूगड़ ने बताया कि आज विभिन्न प्रकार के 40 पौधे को सुन्दर गमलों सहित अस्पताल में उपलब्ध करवाये गये हैं। परिषद् के गंगाशहर इकाई के चैयरमेन ने बताया कि अशोक, पाम, क्रिसमिस ट्री, मोरपंखी, सन ऑफ इण्डिया, आदि के साथ ही सुन्दर आकर्षक फूलों के पौधे भी उपलब्ध करवाये गये हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

डाॅ. मुकेश बाल्मिकी ने कहा कि धूप सहन करने वालों पौधों को अस्पताल के बाहरी परिसर के साथ ही छाया में रखे जाने वाले पौधों को ओ.पी.डी. कक्षों व बरामदों में व्यवस्थित रखवाया जायेगा।

डाॅ. वी.के.गांधी ने कहा कि अस्पताल में इस प्रकार के पौधों से चिकित्सकों व रोगियों को सकून मिलेगा। डाॅ. संजीव सहगल ने ये पौधे अस्पताल परिसर के लिए बहुत उपयोगी है। इस अवसर पर परिषद् के महेन्द्र चैपड़ा, बच्छराज रांका आदि परिषद् के गणमान्य सदस्यों के साथ ही नर्सिंंग अधीक्षक मोहनलाल मोदी, नर्सिंगकर्मी प्रवेश कुमार आदि अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *