साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी व साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी का स्वागत समारोह का आयोजन हुआ

साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी व साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी का स्वागत समारोह का आयोजन हुआ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 29 फरवरी। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा गंगाशहर द्वारा आज शांति निकेतन प्रांगण में साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी (पूर्व कुलपति , जैन विश्व भारती ) व साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी का गंगाशहर सेवा केंद्र में चाकरी हेतु पधारने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस पावन अवसर पर शासनश्री साध्वी श्री शशि रेखा जी ने नव आंगुतक साध्वियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा धर्म संघ सुसंगठित है। धर्म संघ में सेवा को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। सेवा के ध्येय को लेकर आने वाली सभी 9 साध्वियों का स्वागत करते हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

साध्वी श्री ललित कला जी ने अपने उद्बोधन में सेवा के महत्व को उद्घाटित करते हुए कहा की सेवा को शीप की उपमा दी गई है। जिस प्रकार शीप मोती बन जाता है, आप भी उसी प्रकार मोती की तरह उजला बनें।

साध्वी सेवा केन्द्र गंगाशहर का दायित्व हस्तांतरण – साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी व साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी ने शासनश्री साध्वी श्री शशि रेखा जी व साध्वी श्री शशि रेखा जी से ग्रहण किया

साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी ने कहा कि हम यहां पुण्यानुबंधी व कल्याणानुबंधी निर्जरा के लिए आए हैं। सेवा के माध्यम से महानिर्जरा करना हमारा उद्देश्य है। साध्वी श्री आर्यप्रभा जी ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या मंडल द्वारा मंगलाचरण से किया गया।

सेवाग्रही रत्नाधिक साध्वियों तथा महिला मंडल द्वारा सामूहिक स्वागत गीतिका का संगान किया गया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अमरचंद सोनी, तेरापंथ न्यास के ट्रस्टी व तेरापंथी महासभा संरक्षक जैन लूणकरण छाजेड़, शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हंसराज डागा, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष अरुण नाहटा, तेरापंथी सभा बोरावड के मंत्री रायचंद बोथरा, अणुव्रत समिति के मंत्री , किशोर मंडल के सहसंयोजक विशाल सेठिया, ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी जयेश छाजेड़ ने स्वागत में अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में साध्वी श्री शशिरेखा जी व साध्वी श्री ललित कला जी ने सेवा केंद्र व्यवस्थापिका का दायित्व एक सुमधुर गीतिका के संगान के साथ प्रतीकात्मक चाबी साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी व साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी को सौंपि। कार्यक्रम का सफल संचालन देवेंद्र डागा ने किया।

कार्यक्रम से पूर्व आज प्रातः 7:15 बजे साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी ने नैतिकता का शक्तिपीठ से भव्य जुलूस के साथ गंगाशहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शांति निकेतन में मंगल प्रवेश किया। साध्वीश्री प्रांजल प्रभा जी ने अपना पिछला चातुर्मास बोरावड में किया था। चातुर्मास उपरांत विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास करते हुए आज सेवा केंद्र में एक वर्षीय चाकरी हेतु मंगल प्रवेश किया। आपके साथ साध्वी श्री रुचिप्रभा जी, साध्वी श्री गौतम प्रभा जी व साध्वी श्री मध्यस्थ प्रभा जी सहवर्ती के रूप में सेवा देगी। स्वागत जुलूस में तेरापंथी सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, किशोर मंडल, कन्या मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ श्रावक श्राविकाएं अच्छी संख्या में उपस्थित रहे।
शुक्रवार 1 मार्च को शासनश्री साध्वी श्री शशि रेखा जी व साध्वी श्री ललितकला जी का मंगल भावना समारोह सुबह 9. 30 बजे आयोजित होगा तथा दोपहर में विहार होगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *