हैवानियत की हदें पार, भारत घूमने आई स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप, बाइक चलाकर खुद पहुंची अस्पताल …

हवस के पुजारी ने 8 साल की बच्ची से किया रेप
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
ram Ratan Kochar

झारखंड , 2 मार्च । स्पेन की एक महिला के साथ गैंग रेप की वारदात सामने आई है। स्पेन की यह महिला अपने पति के साथ दुमका पहुँची थी। यहाँ 8 से 10 आरोपियों ने महिला के साथ दरिंदगी की। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। महिला की मेडिकल जांच भी कराई गई है। पीड़िता इस समय अस्पताल में भर्ती है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जानकारी के अनुसार यह महिला अपने पति के साथ टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। इसके पहले महिला और उसका पति बांग्लादेश और पाकिस्तान भी गए थे। भारत के बाद दोनों की यात्रा का नेक्स्ट डेस्टिनेशन नेपाल था। गैंग रेप की घटना झारखंड के दुमका में हंसडिहा थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

pop ronak

दंपति रात में झारखंड की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर दुमका पहुंचे। उन्होंने वहां एक अस्थायी तम्बू स्थापित किया है और रात रुकने और सुबह निकलने की योजना बनाई है। इस मामले में बीती रात 8 बजे के बाद करीब 7 से 10 लोगों का एक गिरोह अस्थायी टेंट इलाके में घुस गया और पर्यटक दंपती पर हमला कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

हैवानियत की हदें पार, स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप, बाइक चलाकर खुद पहुंची अस्पताल …

स्पेन की यह महिला अपने पति से साथ रात के समय टेंट लगाकर हंसडिहा बाजार में सोये थे। इसी दौरान कुछ 7 से 8 लोगों ने महिला और उसके पति के साथ पहले मारपीट की फिर महिला के साथ गैंग रेप किया। पुलिस ने जब सुबह जाँच की तो खेत से महिला के कपड़े बरामद हुए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई जांच में रिपोर्ट भी आ गई है जिसमें महिला के साथ गैंग रेप होने की पुष्टि की गई है।

झारखण्ड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स से ट्वीट कर लिखा, ‘मेरे लोकसभा गोड्डा के हंसडिहा थाना क्षेत्र में स्पेन की एक महिला यात्री के साथ बलात्कार की दुखद घटना हुई है । मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन जी की सरकार ने संथालपरगना ने बिना ट्रेनिंग लिए सभी जगह पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग कर हत्या,लूट,बलात्कार को पिछले 4 साल में बढ़ावा दिया है। आदिवासी की जनसंख्या लगातार घट रही है। पूरे संथालपरगना के पुलिस प्रशासन को तुरंत बदलकर पुलिस वालों को ही जेल भेजना चाहिए।’

घटनास्थल का एसपी ने लिया जायजा घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस घटना पर पुलिस ने अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उसने पूछताछ कर रही है। सभी आरोपी घटना के बाद बाइक से भागलपुर के लिए निकले।


बताया जा रहा है कि विदेशी महिला के साथ मारपीट भी हुई है. सरैयाहाट सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे दुमका लाया गया. महिला बाइक से ही सरैयाहाट से पुलिस की सुरक्षा में दुमका पहुंची. जानकारी के अनुसार, स्पेन की यह महिला अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली थी. वह दुमका के रास्ते भागलपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान रात के करीब 12:00 बजे वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गई. वहीं, आसपास के कुछ युवक पहुंचे और उससे गैंगरेप किया. उसके साथ मारपीट भी की गई. पीड़िता के साथ मारपीट के बाद वे लोग वहां से चले गए.

5 से 6 लोगों ने मिलकर किया कांड
महिला ने पुलिस को अपने से साथ हुई घटना की जानकारी दी. दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने सिर्फ इतना ही कहा है कि घटना हुई है. उन्होंने बताया कि पीड़िता ने बताया है कि पांच-छह लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. महिला का मेडिकल जांच कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित स्पैनिश महिला को प्राथमिक इलाज के बाद दुमका लाया गया. सुबह पुलिस घटनास्थल की पड़ताल करने के लिए पहुंची.

फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची

पुलिस की टीम के साथ फॉरेंसिक विभाग के एक्सपर्ट्स की टीम भी जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची. उधर, पीड़ित विदेशी महिला खुद बाइक चलाकर दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल जांच के लिए पहुंची. पुलिस की टीम उसे एस्कॉर्ट करके लाई जहां उसका मेडिकल कराया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *