पुष्टिकर सावा में हुए विवाह के पंजीयन प्रमाण पत्रों का कल होगा वितरण

कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया की कार्यकारिणी का पुनर्गठन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 9 मार्च। पुष्टिकर सावा समिति और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में बीते दिनों सूरदासाणी बागेची में विवाह पंजीयन शिविर लगाया गया था। इस दौरान 87 जोड़ों ने अपना पंजीयन कराया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रविवार को धरणीधर रंगमंच पर एक समारोह में सभी 87 लोगों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। पुष्टिकर सावा समिति के वीरेन्द्र किराड़ू ने बताया कि कार्यक्रम में नगर विधायक जेठानंद व्यास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। साथ ही नगर निगम के अधिकारी और कार्मिक भी शामिल होंगे।

pop ronak

समिति की और से शनिवार को कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। गौरतलब है कि बीते माह 24 और 25 फरवरी को सरदासाणी बागेची में यह शिविर लगाया गया था। शिविर में अनिल पुरोहित, वीरेन्द्र किराड़ू, सुरेन्द्र व्यास, शिवराज व्यास, जेपी व्यास, प्रेम कुमार सहित सदस्य भागीदारी निभाई थी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *