भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का मुंबई के धारावी में समापन, क्या बोले राहुल और प्रियंका गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का मुंबई के धारावी में समापन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन, कहा- यह लड़ाई की शुरुआत है।

महाराष्ट्रा , 16 मार्च। मणिपुर से शुरू भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई के धारावी में समापन हो गया। इस मौके पर राहुल गांधी ने धारावी को कौशल के हुनरमंदों का केंद्र बताया और उद्योगपति गौतम अदाणी पर निशाना साधा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शनिवार को मुंबई में समापन कर दिया.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य मुंबई में डॉ. बी आर आम्बेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके तथा संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई यह यात्रा शनिवार को 63-दिवसीय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समापन किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

वह पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मुंबई में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर स्मारक चैत्यभूमि पर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे. राहुल गांधी मुंबई की धारावी बस्ती में भी गए और लोगों को संबोधित किया.

राहुल गांधी ने कहा, पिछली (भारत जोड़ो) यात्रा में हमने ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोली। लोगों ने मुझे बताया कि मैं चार हजार किलोमीटर पैदल चला लेकिन मैंने ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार जैसे कई क्षेत्रों को कवर नहीं किया। गांधी ने कहा, लोगों ने मुझसे कहा कि हमें एक और यात्रा शुरू करनी चाहिए। हमने अपनी दूसरी यात्रा मणिपुर से शुरू की और मुंबई में समापन हुआ।

उन्होंने कहा, यह यात्रा मुंबई में नहीं बल्कि धारावी में समाप्त हुई है। ये जो धारावी है। ये हिंदुस्तान के हुनर की राजधानी है। जिसको हम कौशल कहते हैं, हुनर कहते हैं, जिसको जुगाड़ कहा जाता है, ये उन चीजों का केंद्र है। लड़ाई हुनर और दलालों (ब्रोकर) के बीच है। कौशल और (गौतम) अदाणी के बीच है। इसलिए मैंने यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा।

वहीं, इस मौके पर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज राहुल गांधी की 6,700 किलोमीटर की भारत जोड़ न्याय यात्रा का समापन हुआ। यह यात्रा उनके द्वारा इस देश की सभी हकीकत बताने के लिए आयोजित की गई थी। आज इस देश की हकीकत को समझना बहुत जरूरी है। जनजागरण पर हमला हो रहा है और आप सभी को इस बात को बतान के लिए उन्होंने (राहुल गांधी) ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की।

उन्होंने कहा, “धारावी के हुनर को मदद मिलनी चाहिए, बैंकों के दरवाज़े धारावी के लिए खुलने चाहिए, क्योंकि आप जैसे लोग ही देश को बनाते हैं.”

उन्होंने कहा, “भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन है, पर यह अंत नहीं, न्याय की लड़ाई का आरंभ है! यात्रा के दौरान मैंने हर वर्ग के साथ हो रहे भयंकर अन्याय और उत्पीड़न को बहुत करीब से जाना और समझा.”

यात्रा के समापन पर प्रियंका गांधी ने कहा, “आज राहुल गांधी की 6700 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा समाप्त हो जाएगी. उन्होंने यह यात्रा आप सभी को देश की सच्चाई बताने के लिए शुरू की थी.”

गांधी रविवार सुबह मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक ‘न्याय संकल्प पदयात्रा’ करेंगे।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ रविवार को शक्ति प्रदर्शन के लिए एक रैली आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव हिस्सा लेने वाले हैं।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *