बीस साल के युवक ने किया सुसाइड अपने ही घर के कमरे में फंदा लगा लिया

बीस साल के युवक ने किया सुसाइड अपने ही घर के कमरे में फंदा लगा लिया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

मोमासर , 18 मार्च। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक बीस साल के युवक ने अपने ही घर के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर गांव में 20 वर्षीय युवक राकेश मेघवाल ने सुसाइड कर लिया। मोटाराम मेघवाल के बेटे राकेश ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया? इसका अभी पता नहीं चल पाया है। सुबह जब उसके कमरे से आवाज नहीं आई तो घर वालों दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर पंखे से लटका हुआ था। इस पर उसे तुरंत श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चला है। उसके पास किसी तरह का कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं? ये अभी पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

एएसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि गांव मोमासर निवासी राकेश अपने घर में ही था। उसने संभवत: देर रात फांसी लगा ली थी। युवक का परिवार उसके आत्मघाती कदम से हतप्रभ है और घर में मातम छा गया है। बीकानेर में पिछले कुछ महीनों में युवकों और नाबालिग के सुसाइड केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *