निकेश नील का हुआ अभिनंदन समारोह

निकेश नील का हुआ अभिनंदन समारोह
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 4 अप्रैल। शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान , बीकानेर के तत्वावधान में बीकानेर मूल के अफ्रीकी देश घाना प्रवासी इंजीनियर निकेश नील का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ,कथाकार राजेन्द्र जोशी ने की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यंगकार.सम्पादक डॉ.अजय जोशी रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार थें।
प्रारंभ में कवयित्री.गीतकार डॉ.कृष्णा आचार्य ने स्वागत उद्बोधन देते हुए राजस्थानी गीत की शानदार प्रस्तुति दी। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कवि.कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि भारतीय युवाओ ने विदेशी देशों में नेतृत्व और समर्पण भाव से उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किएए जोशी ने कहा कि हमारे युवा विभिन्न क्षेत्रों में दुनिया.भर के विकास में उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

व्यंगकार.सम्पादक डॉ.अजय जोशी ने कहा कि बीकानेर से निकला युवा उद्यमी निकेश नील अफ्रीकी देश में राजस्थान एसोसिएशन ऑफ़ घाना के राजस्थान एसोसिएशन के सचिव एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ घाना के पूर्व संयुक्त सचिव हैं। विशिष्ट अतिथि राजाराम स्वर्णकार ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि आईटी के क्षेत्र में नीर का योगदान सराहनीय रहा है। व्यवसायिक क्षेत्र में मिस्टर नील लम्बोदरा ग्रुप के संस्थापक हैं और राजस्थानी परम्पराओं का निर्वहन करते हुए वहां राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने हेतु सक्रिय है।

कवि बाबूलाल छंगाणी ने इंजीनियर निकेश नील के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कवि जुगल किशोर पुरोहित एवं लीलाधर सोनी ने राजस्थानी गीतों की प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम को ऊँचाइयां प्रदान की।

अतिथियों द्वारा नील का मालाए शॉल श्रीफल और अभिनंदन पत्र भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर निकेश नील ने अपनी रचनाओं के साथ घाना एवं अन्य देशो के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का शानदार संचालन हास्य कवि बाबूलाल छंगाणी ने किया।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *