बाइक और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

बाइक और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 18 अप्रैल। बाइक और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक का सिर डंपर के नीचे आ गया। हादसे में बाइक सवार महिला सहिला दो जने भी घायल हो गए। टक्कर श्रीगंगानगर रोड पर उरमूल डेयरी संयत्र के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे में मनोज (20) पुत्र किरताराम की मौके पर ही मौत हो गई। क्षत-विक्षत शव को जैसे-तैसे मॉच्यूरी में रखा गया।

pop ronak

पीबीएम अस्पताल में भर्ती घायल

हादसे में एक महिला चंद्रकला (24) और नैनाराम (20) घायल हो गए हैं। दोनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचांया गया है। जहां इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं खिदमतगार खादिम सोसायटी के सदस्य शोएब, हाजी जाकिर, असहाय सेवा संस्थान के मोहहम्मद जुनैद खान, ताहिर हुसैन, लक्ष्मण सिंह, राजकुमार खड़गावत आदि मौके पर पहुंचे और शव को मॉच्यूरी में पहुंचाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *