सैन्य परिवार की सुपुत्री कशिश बक्शी ने यूपीएससी-2023 में 54 वी रैंक हासिल की

सैन्य परिवार की सुपुत्री कशिश बक्शी ने यूपीएससी-2023 में 54 वी रैंक हासिल की
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर, शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 . मेजर जनरल प्रवीण बख्शी की सुपुत्री कशिश बख्शी ने यूपीएससी सीएसई 2023 के हाल ही में घोषित परिणामों में 54 वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल करके सशस्त्र बल बिरादरी को गौरवान्वित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कशिश का जन्म सैन्य अस्पताल अंबाला कैंट में श्रीमती मीनाक्षी बख्शी और मेजर जनरल प्रवीण बख्शी के घर हुआ था, जो वर्तमान में जयपुर में सेवारत हैं। उनकी मां लॉ ग्रेजुएट और टीचर हैं। उनके छोटे भाई यश बख्शी एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं जो टीसीएस, कोलकाता में कार्यरत हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कशिश का जन्म और पालन-पोषण सशस्त्र बलों की जीवनशैली में हुआ है और अधिकांश फौजी बच्चों की तरह उसने सात अलग-अलग राज्यों के दस अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई की है, जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल भी शामिल हैं। उन्होंने दसवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई डीपीएस भोपाल से की। वह पूरे समय एक मेधावी छात्रा रही है और उसने दसवीं कक्षा में 10 सीजीपीए और बारहवीं कक्षा में 95% अंक हासिल किए हैं।

कशिश बख्शी ने विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मूटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में फाइनलिस्ट रही हैं। उनका बचपन से एक आईएएस अधिकारी बनने का सपना था, जो उनकी मां के वकील, न्यायिक अधिकारी और सिविल सेवकों के परिवार और पिता के सेना अधिकारियों के परिवार के मार्गदर्शन से पूरा हुआ। उन्होंने स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और यूपीएससी सीएसई 2023 में 54 वां ऑल इंडिया रैंक हासिल किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *