50 लाख का लोनलेने के चक्र में मुंधड़ा से 3 लाख रुपए हड़पने का मामला थाने में दर्ज

50 लाख का लोन लेने के चक्र में मुंधड़ा से 3 लाख रुपए हड़पने का मामला थाने में दर्ज
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar


बीकानेर , 29 नवम्बर।
यूनियन बैंक से सस्ती ब्याज दर 50 लाख का लोन दिलाने के नाम पर एक युवक से करीब 3 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। लोन दिलाने के नाम पर लोन चार्ज 5.50 प्रतिशत बता कर पहले किश्तों में रुपए लिए गए और बाद में लोन ही नहीं मिला। वसूले गए रुपए वापस नहीं देने पर नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दरअसल, वैद्य मघाराम कॉलोनी में रहने वाले देवकिशन ने पचास लाख रुपए का ऋण मांगा था। उसे महज साढ़े पांच परसेंट की ब्याज दर पर ऋण दिलाने का वादा गोपेश्वर बस्ती में रहने वाले धीरज राजपुरोहित ने दिया। इसके लिए धीरज ने आठ मई को एक लाख पंद्रह हजार रुपए एडवांस के नाम पर, एक लाख 45 हजार रुपए जमा के नाम पर और पचास हजार रुपए सर्विस चार्ज के नाम पर इस तरह कुल तीन लाख 10 हजार रुपये वसूल किए। इसके बाद भी धीरज लोन नहीं दिलवा सका।

pop ronak

देवकिशन पुत्र माणिकलाल मुंधड़ा ने माननीय न्यायालय एएमजेएम बीकानेर में प्रार्थना पात्र देकर इस घटना की जानकारी देने पर यह मामला नयाशहर ठाणे में दर्ज हो सका।
देवकिशन मूंधड़ा का आरोप है कि धीरज राजपुरोहित ने अपने आप को यूनियन बैंक का एजेन्ट बताते हुए तीन लाख दस हजार रुपए हड़प लिए। इस पर नयाशहर पुलिस ने धीरज के खिलाफ भादंसं की धरा 420,406, 120बी के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल हंसराज को दी गई है। धीरज ने खुद को यूनियन बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए कार्रवाई करवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *