कड़ाके की ठंड में सेवा का संकल्प:,महावीर रांका ने 500 जरूरतमंदों को पहनाए जूते

कड़ाके की ठंड में सेवा का संकल्प:,महावीर रांका ने 500 जरूरतमंदों को पहनाए जूते
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 7 जनवरी। मरुधरा में छाई भीषण शीत लहर और कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व यूआईटी चेयरमैन और भाजपा नेता महावीर रांका ने राहत का हाथ बढ़ाया है। मानवीय सेवा की अपनी सात साल पुरानी परंपरा को जारी रखते हुए, रांका ने इस वर्ष भी शहर के अभावग्रस्त क्षेत्रों में जूतों का वितरण शुरू किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा के पवन महनोत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा कार्य रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट तथा लूणकरण सरोज देवी सामसुखा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस बार कुल 500 जोड़ी जूते वितरित किए जा रहे हैं, जिनमें महिलाओं और पुरुषों की आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग डिजाइन और साइज के जूते शामिल हैं। ये जूते कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों और रैन-बसेरों में रात गुजारने वाले निराश्रितों को ठंड से सुरक्षा प्रदान करेंगे।

pop ronak
BC opening

सात वर्षों से निरंतर जारी है सेवा की लौ
प्रणव भोजक ने बताया कि महावीर रांका द्वारा सेवा का यह क्रम विगत सात वर्षों से बिना रुके संचालित किया जा रहा है। वितरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बीकानेर के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। टीम ने विभिन्न चिन्हित स्थानों पर जाकर जरूरतमंदों को चिह्नित किया और उन्हें मौके पर ही जूतों का वितरण किया।

इस पुनीत कार्य के शुभारंभ अवसर पर युधिष्ठर सिंह भाटी, झंवरलाल गहलोत, रमेश भाटी, शंभु गहलोत, नरपतसिंह भाटी, शक्ति सिंह शेरुणा, राजेन्द्र चौहान और नरेन्द्र चंचल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही आदर्श शर्मा, धनराज जाखड़, घनश्याम जाजड़ा, महेन्द्र सोनावत, शांतिलाल सेठिया, नरेन्द्र भादाणी, अमर खंडेलवाल, अमनदीप बिश्नोई, नगेन्द्र नरुला और धीरज रांका ने भी वितरण व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *