समुचित विकास के लिए व्यापक कार्य योजना बनेगी और किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा – जेठानन्द व्यास

समुचित विकास के लिए व्यापक कार्य योजना बनेगी और किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा - जेठानन्द
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 7 नवम्बर । पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जेठानन्द व्यास का जनसम्पर्क अभियान अलसुबह बाबा रामदेवजी के दर्शन से प्रारम्भ हुआ। जेठानन्द व्यास ने सुजानदेसर स्थित बाबा रामदेवजी के दर्शन करके क्षेत्र में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि इतनें वर्षों से इस क्षेत्र में सड़क व साफ पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है, इसलिए परिवर्तन जरूरी है। इसके पश्चात् सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाश धाम में महंत सरजूदास जी महाराज से मुलाकात की। महंत सरजूदास जी ने व्यास को विजयी आशीर्वाद दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

व्यास ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि सुजानदेसर के समुचित विकास के लिए व्यापक कार्ययोजना बनेगी और किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। वहीं सूरजविहार कॉलोनी, मेघवालों का मौहल्ला, टाडा गली, विनायक नगर, चांदमलजी बाग रोड़, श्रीरामसर क्षेत्र, देदाणी मौहल्ला सहित अनेक मौहल्लो में जनसम्पर्क किया व वरिष्ठजनों से क्षेत्र की समस्याएं सुनी।
दोपहर को विश्वकर्मा गेट के पास वाल्मीकि बस्ती में वाल्मीकि समाज द्वारा जेठानन्द व्यास का स्वागत समारोह रखा गया। व्यास ने कहा कि पांच साल में बीकानेर में मंत्री के सरपरस्ती में अपराध बढ़े है। इन अपराधियों ने शहर में आम लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ये लोग आए दिन शहर में अपराध कर रहे है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मंत्री कल्ला की शह के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हुए है। पिछले दिनों इन लोगों ने पुलिस अधिकारी का गिरेबान तक पकड़ा और मारपीट भी की और कल्ला इनके बचाव के लिए पुलिस पर दबाव बनाने में लगे हुए है। व्यास ने लोगों से भयमुक्त बीकानेर बनाने के लिए भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। जिसमें समाज के विभिन्न गणमान्य जनों ने जेठानन्द व्यास को जीत के लिए आश्वस्त किया।

मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में सेक्टर नं. 6 व 11 में जनसम्पर्क कार्यक्रम रखा गया। सायं को करमीसर गवर्मेंट स्कूल के पास व भीनासर स्थित नवकार भवन में जनसम्पर्क सभा का आयोजन रखा गया। जेठानन्द व्यास ने कहा कि सभी जगह पर जनता के इस प्रेम व अपनत्व को देखकर अभिभूत हूं और मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपके प्रेम और विश्वास पर खरा उतरूंगा। मुक्ताप्रसाद की मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम होगा।

सीवरेज, सड़क व सफाई की समस्या का स्थाई समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर विजय उपाध्याय, मुकेश ओझा, मुरली व्यास, राजकुमार किराड़ू, चन्द्र गहलोत, किशोर आचार्य, रामदयाल पंचारिया, शिवकुमार रंगा, कन्हैयालाल आचार्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *