प्रेरणा प्रतिष्ठान का राजरत्न सम्मान समारोह 24 अक्टूबर को

प्रेरणा प्रतिष्ठान का राजरत्न सम्मान समारोह 24 अक्टूबर को
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • डॉ. नासिर जैदी, गौरीशंकर सोनी और पुनीत रंगा होंगे सम्मानित

बीकानेर, 19 अक्टूबर। साहित्य, संगीत, संस्कृति, चिकित्सा एवं समाजसेवा के लिए संकल्पित संस्था ‘प्रेरणा प्रतिष्ठान, बीकानेर’ द्वारा आगामी 24 अक्टूबर (शनिवार) को नगर की तीन प्रमुख विभूतियों को प्रतिष्ठित ‘राजरत्न सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रेरणा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रेमनारायण व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मान समारोह शनिवार सायं 5:15 बजे नागरी भंडार स्थित सुदर्शना कुमारी कला दीर्घा में आयोजित होगा। इस दौरान प्रख्यात शायर व युवा पत्रकार डॉ. नासिर जैदी, युवा संगीतकार गौरीशंकर सोनी तथा युवा साहित्यकार पुनीत कुमार रंगा को राजरत्न सम्मान अर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व सचिव डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि साहित्यकार राजेन्द्र जोशी एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ लेखक अशफ़ाक कादरी रहेंगे।

pop ronak
खाओसा