23 अक्टूबर से मथुरा में होगा वृहद आध्यात्मिक आयोजन

23 अक्टूबर से मथुरा में होगा वृहद आध्यात्मिक आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक को राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने दिया निमंत्रण

 

बीकानेर, 14 अक्टूबर । धर्म और अध्यात्म के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहें और देश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहे—यही उद्गार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज द्वारा निमंत्रण पत्रिका भेंट किए जाने के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि धर्म, सेवा और संस्कार हमारे देश की मूल पहचान हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य को निमंत्रण पत्रिका सौंपते हुए बताया कि गुरुदेव श्रीश्री 108 महंत श्री श्यामदास जी महाराज (त्यागी बाबा) की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मथुरा में भव्य श्रीमद्भागवत कथा, श्री हनुमंत महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

pop ronak

यह पावन अनुष्ठान परम पूज्य श्री सियाराम जी महाराज की कृपा एवं पूज्य गुरुदेव श्री रामदास जी महाराज के सान्निध्य में मथुरा के श्री बहुलावन बाटी स्थित श्री सीताराम मंदिर महावीर बाग में 23 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा।

प्रमुख मंत्रियों व विधानसभा अध्यक्ष को मिला आमंत्रण

संत श्री सरजूदासजी महाराज ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य के अलावा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भी व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्रिका देकर आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया। इस दौरान श्री गंगादास जी महाराज, मोहित शर्मा, रवि शर्मा, नारायण गहलोत आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने जानकारी दी कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी निमंत्रण स्वीकार करते हुए इस प्रकार के विराट संत सम्मेलन और धार्मिक आयोजनों की सराहना की है।

धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा

कथा वाचन: श्रीमद्भागवत कथा का वाचन श्री वृंदावन धाम, मथुरा के प्रख्यात कथाकार डॉ. श्यामसुंदर पाराशर द्वारा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

भजन संध्या: 30 अक्टूबर को रात्रि 8 से 11 बजे तक श्रीकुंजबिहारी श्री हरिदास जी महाराज द्वारा तथा 31 अक्टूबर को सुप्रसिद्ध भजन गायक बाबा श्री चित्र-विचित्र जी महाराज द्वारा विराट भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।

संत सम्मेलन: श्री हनुमंत महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन में देश भर से अनेक पूजनीय, दुर्लभ, तपस्वी संत, जगद्गुरु और धर्माचार्य अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

ज्ञात हो कि श्री सरजूदास जी महाराज त्यागी बाबा के अनन्य शिष्य हैं और वर्तमान में मथुरा बाटी श्री बहुलावन त्यागी बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर का दायित्व संभाल रहे हैं। इस आयोजन में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु रामझरोखा कैलाशधाम के कार्यालय से अथवा संपर्क सूत्र 7568906878 पर संपर्क कर सकते हैं।

खाओसा