नेत्रहीन बच्चों को परोसा गया स्नेह का भोजन

नेत्रहीन बच्चों को परोसा गया स्नेह का भोजन
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • स्व. शिखरचन्द सुराणा की पुण्यतिथि पर विशेष आयोजन

बीकानेर, 6 दिसंबर। महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र ने शनिवार को राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित विद्यालय (शिवबाड़ी रोड, सरदार पटेल कॉलोनी) में दिव्यांग बच्चों के लिए हर्षोल्लास के साथ भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
यह सेवा कार्य मनीष एवं आयुष सुराणा परिवार (गंगाशहर) के सहयोग से पूर्व कोषाध्यक्ष स्व. शिखरचन्द जी सुराणा की प्रथम पुण्यतिथि की स्मृति में किया गया। कार्यक्रम में सभी ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों को प्यार से भोजन परोसा गया और उनके साथ बैठकर समय बिताया गया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर सभी सदस्य भाव-विभोर हो गए। केंद्र अध्यक्ष वीर नरेन्द्र सुराणा ने कहा, “महावीर इंटरनेशनल बीकानेर सदैव समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़ा रहा है। ऐसे सेवा कार्य हमारी पहचान हैं और भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।”

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
वीर आयुष सुराणा, वीर कन्हैयालाल बोथरा, वीर सुमतिलाल बांठिया, वीर संतोष बांठिया, वीर सुरेश गुप्ता, Er. वीर प्रवीण मित्तल, डॉ. वीर एम.के. जैन, वीर गजेंद्र सुराणा, CA वीर कोणिक सेठिया तथा विद्यालय के प्रिंसिपल अल्ताफ सहित केंद्र के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य। संस्था ने सहयोगी सुराणा परिवार एवं सभी उपस्थित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया और सेवा को और विस्तार देने का संकल्प लिया।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *