घर से तीन दिन से लापता युवक ने रेल के आगे कूदकर दी जान

घर से तीन दिन से लापता युवक ने रेल के आगे कूदकर दी जान
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • रेलवे लाइन के आगे कूदकर दी जान

बीकानेर , 13 नवम्बर। बीकानेर से दिल्ली की ओर जाने वाली रेल पटरियों पर एक युवक का शव मिला है। ये युवक पिछले तीन दिन से लापता था और अब उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस थाना पांचू के कक्कू गांव में रहने वाले हरीराम भार्गव ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अक्खाराम 9 नवम्बर को घर से बिना बताये निकल गया था। इसके बाद वो वापस नहीं आया। कई जगह ढूंढा गया लेकिन मिला नहीं। इस बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई थी। इस बीच सोशल मीडिया के माध्यम से हरीराम को अपने भाई अक्खाराम का शव मिलने का पता चला।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अक्खाराम ने बीकानेर-दिल्ली रेल लाइन पर बल्लभ गार्डन पर अक्खाराम ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया ताकि परिजनों का पता चल सके। इसी आधार पर हरीराम ने फोटो देखकर पीबीएम अस्पताल में संपर्क किया। जहां शव मोर्चरी में मिला। हरीराम ने ही पुलिस को रिपोर्ट दी, जिसके आधार पर मर्ग दर्ज करके छानबीन की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम करवाकर शव भी परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *