वॉक पर निकले युवक की हार्टअटैक से मौत तथा 23 साल के स्टूडेंट को आया साइलेंट अटैक

वॉक पर निकले युवक की हार्टअटैक से मौत तथा 23 साल के स्टूडेंट को आया साइलेंट अटैक
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

जयपुर , 6 जनवरी। जयपुर में हार्ट अटैक से मौत के 2 चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। रविवार को पार्क में वॉक कर रहे प्रदीप गुर्जर (35) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं, शनिवार-रविवार की रात नींद में साइलेंट अटैक आने से यतींद्र जाटोलिया (23) की मौत हो गई थी। दोनों ही मामले मानसरोवर इलाके के हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रविवार को हुई घटना शिप्रापथ थाना इलाके की एसएफएस कॉलोनी के सेक्टर 5 में सुबह 7.30 बजे की है। स्थानीय निवासी हरी सिंह बताया- रविवार सुबह टोंक के रहने वाले प्रदीप गुर्जर (35) पार्क में घूम रहे थे। वह घूमने के बाद पार्क में रखी हुई बैंच पर बैठे। इसके बाद जमीन पर गिर गए।

pop ronak

अचानक हुई घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को फोन किया। करीब 30 मिनट बाद एक निजी अस्पताल की एम्बुलेंस आई। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने प्रदीप को मृतक घोषित कर दिया। इसी दौरान प्रदीप के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आया। उन्हें बता दिया था कि प्रदीप की तबीयत खराब है। प्रदीप की पत्नी ने बताया- वह किसी काम से टोंक आई हुई है। कुछ समय में वह जयपुर पहुंच रही है।

प्रदीप जयपुर में एसएफएस कॉलोनी में रहते थे, वे सुबह अकेले ही वॉक पर निकले थे। रोज वॉक के कारण पार्क में आने वाले लोग प्रदीप को जानते थे। शिप्रापथ थाना सीआई अमित कुमार ने बताया- मृतक के अचेत होने की जानकारी मिलने पर पीसीआर को मौके पर भेजा गया। इस दौरान लोग प्रदीप को लेकर निजी अस्पताल पहुंच गए थे। यहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृतक घोषित कर दिया था। हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। परिवार को जानकारी दे दी गई थी। परिवार शव लेकर टोंक के लिए रवाना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *