कंज्यूमर केयर अभियान की औपचारिकता के तहत मंगलवार को हुई कार्यवाही

शहरी समस्या समाधान शिविर
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 22 अक्टूबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा ‘कंज्यूमर केयर’ अभियान के तहत औपचारिकता पूरी करने के लिए दूसरे दिन मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सरकारी प्रेस नोट के अनुसार अभियान के तहत मंगलवार को प्रर्वतन निरीक्षक पवन सुथार एवं मनीष अवस्थी की टीम ने नापासर में तंवर मिष्ठान भंडार, श्रीराम मिष्ठान भंडार, सर्वोदय इंडस्ट्रीज तथा मै. किशन भोग पर औचक निरीक्षण किया गया। इन निरीक्षणों में मुख्यतः इलेक्ट्रोनिक वजन मशीन नियमानुसार सत्यापित नहीं होने तथा सत्यापन प्रमाणपत्र प्रदर्शित नहीं होने पर विधिक मापविज्ञान अधिनियम की धारा 24/33 तथा 53/3 के तहत शास्तियां आरोपित की गई। कार्रवाई के दौरान कुल छह हजार पांच सौ रूपये की शास्ति वसूल की गई। उल्लेखनीय है कि दीपावली त्यौहार के मद्देनजर ‘कंज्यूमर केयर’ अभियान 30 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

pop ronak

संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी एवं जिला रसद अधिकारी वीरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान मिठाई, सूखे मेवे, बेकरी उत्पाद इत्यादि के साथ डब्बा तौलने, कम माप-तौल एवं पैकेजिंग नियमों में निर्धारित मापदंडों के तहत बिक्री नहीं करने जैसे कदाचारों की रोकथाम की जाएगी।
================

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *