राजनाथ के बाद अब अमित शाह व एस.जयशंकर के चुनावी दौरे

बीजेपी बीछवाल मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर ,9 अप्रैल।लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों के बीकानेर आने का दौर जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार को बीकानेर आएंगे। वे यहां किसी चुनावी सभा को तो संबोधित नहीं करेंगे लेकिन बीकानेर के प्रबुद्धजनों के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार को 3 बजकर 30 मिनट पर विशेष विमान से नाल हवाई अड्डे पहुंचेंगे। जहां से वे रानी बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि भवन पहुंचेंगे। यहां चार बजे प्रेस वार्ता करने के बाद 5 बजे से 6 बजे तक शहर के प्रमुख लोगों को संबोधित करेंगे। यहां से वे वापस नाल हवाई अड्‌डे पहुंचेंगे। जहां से शाम करीब पौने सात बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगे। सांसद व प्रदेश लोकसभा चुनाव सह प्रभारी प्रवेश साहिब सिंह वर्मा भी उनके साथ रहेंगे। भाजपा के मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने ये जानकारी दी।

pop ronak

बीकानेर में अब तक भाजपा के कई बड़े नेता आ चुके हैं। कांग्रेस के मुकाबले भाजपा के बड़े नेताओं का दौरा बीकानेर में ज्यादा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता अमित शाह 14 अप्रैल को बीकानेर आएंगे। वे यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसका स्थान अब तक तय नहीं हो सका है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के चुनाव प्रचार में आ रहे शाह बीकानेर शहर में ही आमसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के मीडिया समन्वयक मनीष सोनी ने बताया कि अमित शाह की मीटिंग की तैयारियां शुरू हो गई है। उनका कार्यक्रम पहले भी बना था लेकिन तब स्थगित हो गया। नए कार्यक्रम में तय हुआ है कि बीकानेर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। ये जनसभा जूनागढ़ के आगे होगी या फिर सार्दुल क्लब मैदान पर अन्यथा कहीं और इस बारे में पार्टी स्तर पर मंथन चल रहा है। डॉ. करणी सिंह स्टेडिमय में मीटिंग करने पर भी विचार चल रहा है। शहर अध्यक्ष विजय आचार्य का कहना है कि अधिकृत तौर पर मिनट टू मिनट कार्यक्रम आने के बाद ही स्थान तय होगा।

अमित शाह पिछले लोकसभा चुनाव में भी बीकानेर आए थे, तब उन्होंने एमएम ग्राऊंड से जूनागढ़ तक रोड शो किया था। इसके बाद विधानसभा चुनाव में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर आए और यहां जूनागढ़ से नत्थूसर गेट के गोकुल सर्किल तक रोड शो किया। इससे पहले मोदी सार्दुल क्लब मैदान पर सभा को संबोधित कर चुके हैं।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *