बीकानेर में हैवानियत की सारी हदें पार, बहू को जबरन पिलाया एसिड…वजह शर्मनाक थी

बीकानेर में हैवानियत की सारी हदें पार, बहू को जबरन पिलाया एसिड...वजह शर्मनाक थी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 11 जून। Bikaner shocking crime news : राजस्थान के बीकानेर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज के लोभ में एक विवाहिता के साथ ऐसी हैवानियत की गई कि सुनकर रूह कांप जाए। आरोप है कि ससुरालवालों ने उसे जबरन टॉयलेट साफ करने वाला एसिड पिलाने की कोशिश की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पीड़िता को तत्काल पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पीड़ित बहू ने सुनाई दर्दभरी आपबीती
यह मामला जेएनवीसी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के पिता हनुमानदास सेवग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बेटी पूनम के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटी की शादी लोकेश शर्मा से हुई थी, जिसमें उनकी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया गया था। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद लोकेश और उसके परिवार वालों ने पूनम को लगातार प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मानसिक और शारीरिक यातनाएं भी दीं…
हनुमानदास ने बताया कि लोकेश शर्मा, उसके पिता महेन्द्र शर्मा, मां रतन शर्मा और बहन खुशबू शर्मा, सभी मिलकर पूनम पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार कर रहे थे। वे प्रिंटिंग प्रेस खोलने के लिए 15 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इस दबाव में आकर उन्होंने कुछ रकम भी दे दी, लेकिन लालच और हिंसा का सिलसिला खत्म नहीं हुआ।

बहू की कर दी जानवरों से बदत्तर हालत
आरोप है कि जब पूनम ने और पैसे लाने से इनकार किया, तो ससुराल वालों ने उस पर हमला कर उसे जबरन एसिड पिला दिया। इस अमानवीय हरकत के बाद उसे गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े विभाग भी सतर्क हो गए हैं। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि 21वीं सदी में भी दहेज जैसी कुप्रथाएं महिलाओं के जीवन को जहरीला बना रही हैं। जरूरत है कड़े कानूनों के सख्त पालन और सामाजिक जागरूकता की, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *