रचित दइया, महादेव चौधरी और मुकेश जैन शतरंज की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

रचित दइया, महादेव चौधरी और मुकेश जैन शतरंज की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर/ 9 फरवरी/ केंद्रीय शिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा 20 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में राजस्थान की ओर से शतरंज खेल के चयनित खिलाड़ियों में बीकानेर के तीन खिलाड़ी चयनित किए गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चयनित खिलाड़ियों में राजस्थान राज्य अभिलेखागार के कनिष्ठ सहायक रचित दइया, शहीद मेजर पूर्णसिंह स. फोर्ट उ.मा.विद्यालय के शा.शि. महादेव चौधरी और महात्मा गांधी रा. विद्यालय सिंथल के वरिष्ठ अध्यापक मुकेश जैन शामिल है। ये राष्ट्रीय प्रतियोगिता के शतरंज खेल में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्मिक विभाग द्वारा राजस्थान सचिवालय में आयोजित पूर्वाभ्यास में चयनित खिलाड़ियों की टीम अब गोवा के मनोहर पर्रीकर इंडोर स्टेडियम में इसी माह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *