‘एकछत’ परकोटे की हर बेटी को मिलेंगे ₹21,000; ओलंपिक सावे के लिए सरकारी सहायता के आवेदन शुरू

'एकछत' परकोटे की हर बेटी को मिलेंगे ₹21,000
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 21 जनवरी। बीकानेर की ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर ‘पुष्करणा सामूहिक सावा’ (10 फरवरी 2026) के मद्देनजर राज्य सरकार की एक विशेष प्रोत्साहन योजना ने जोर पकड़ लिया है। बीकानेर परकोटा क्षेत्र को ‘एकछत’ घोषित किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय के बाद, अब इस क्षेत्र में परिणय सूत्र में बंधने वाली किसी भी जाति या धर्म की कन्या को सरकार की ओर से ₹21,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आवेदन प्रक्रिया और स्थान की जानकारी

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

योजना का लाभ पात्र परिवारों तक पहुँचाने के लिए आवेदन पत्र जमा करने का सिलसिला मंगलवार, 20 जनवरी से शुरू हो गया है। आवेदन पत्र शिव शक्ति साधना पीठ, गोकुल सर्कल (एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के पास वाली गली) में लिए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत न केवल कन्या को ₹21,000 मिलेंगे, बल्कि आयोजन करने वाली संस्था को भी ₹4,000 की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान रखा गया है।

खिलाड़ियों ने दिखाई प्रचार टैक्सी को हरी झंडी

इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को एक विशेष प्रचार टैक्सी रवाना की गई, जो पूरे शहर में माइक के जरिए अनाउंसमेंट कर लोगों को जागरूक कर रही है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी किशन ओझा और केशव बिस्सा ने इस टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खिलाड़ियों ने कहा कि खेल की तरह ही समाज सेवा के इन प्रकल्पों में भी बीकानेर अग्रणी रहनी चाहिए।

प्रमुख गणमान्य जन रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व पार्षद नरेश जोशी, अनिल कुमार पुरोहित, सुरेंद्र कुमार व्यास और राजकुमारी व्यास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही सुमनेश रंगा, रासबिहारी जोशी, प्रेम शंकर रंगा और बड़ी संख्या में महिला शक्ति ने भी शिरकत की। वक्ताओं ने बताया कि सरकार की यह पहल परकोटा क्षेत्र के मध्यम और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इसमें जाति-धर्म का बंधन हटाकर सभी बेटियों को शामिल किया गया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *