चुनावी रंग में चंग की थाप होली की धमाल के साथ चला आज अर्जुनराम मेघवाल का जनसंपर्क

चुनावी रंग में चंग की थाप होली की धमाल के साथ चला आज अर्जुनराम मेघवाल का जनसंपर्क
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 24 मार्च। बीकानेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने अनूपगढ़ क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन दौरे के तहत चुनावी रंग में चंग की थाप होली की धमाल के बीच आज आज समर्थको के साथ होली धमाल देखा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जनसंपर्क में आज 6डीडी, घड़साना, 3जीडी, ग्राम पंचायत 2 जीडी, 7जीडी आदि गांवों में जनसंपर्क कर कमल के फूल का बंटन दबाने की अपील की। इस दौरान अर्जुनराम मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद देश को मोदी जैसा ऐसा पहला प्रधानमंत्री मिला है।जिसने देश के इतिहास को गौरवशाली बनाने में अपना योगदान दिया।
उनके कुशल नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किये है। उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के निम्न वर्ग के व्यक्तियों के जीवन में सुधार आया है। इसलिए नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिये 19 अप्रेल को भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान कर देश को तीसरी शक्ति के रूप में अपना योगदान करने के लिये अपना योगदान दें।

pop ronak

मेघवाल के अनूपगढ़ दौरे के दौरान भाजपा के पदाधिकारी, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड पार्षद, वार्ड पंच, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *