होली स्नेह मिलन कार्यक्रम

होली स्नेह मिलन कार्यक्रम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 24 मार्च । महावीर इंटरनेशनल बीकानेर की ओर से पिछले एक वर्ष के दौरान सेवा कार्य पर लगभग 21 लाख रुपए खर्च किए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अध्यक्ष नरेंद्र सुराणा की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित साधारण सभा और होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई। सचिव संतोष बांठिया बताया की सदस्यों के सक्रिय सहयोग से 60 लोगों की नेत्र चिकित्सा जांच और 5 लोगों की शल्य चिकित्सा कराई गई। करीब 30 दिव्यांगजनों के हाथ पैर सहित कृत्रिम उपकरण लगाए गए। सेवा कार्य के तहत विभिन्न स्थानों पर 350 पौधे लगाए गए तथा 1500 बेबी किट वितरित किए गए।

pop ronak

कार्यक्रम निकटवर्ती पुष्प वीर रिजॉर्ट में हुआ।स्नेह मिलन के तहत चंग पार्टी ने होली के गीतों से सभा को समां बांध दिया। चंग की थाप के साथ गीतों को धुन पर लोग थिरकते रहे। कार्यक्रम के अंत में होली को शुभकामनाओं के साथ सभी ने विदा ली।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *