आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर होंगे विभिन्न आयोजन

शहरी समस्या समाधान शिविर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 20 जुलाई को होंगे दिव्य सत्संग, गुरू पूजा एवं पौध वितरण के आयाम
  • 21 जुलाई को होगा विश्व प्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया का फॉलोअप, आईटीआई में करेंगे वृक्षारोपण

बीकानेर, 19 जुलाई। दी आर्ट ऑफ लिविंग के बीकानेर केंद्र द्वारा गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो कम्यूनिकेशन के बीकानेर जोनल मीडिया कोऑर्डिनेटर गिरिराज खैरीवाल के मुताबिक लगातार दो दिन तक गुरु पूर्णिमा का पर्व संस्था द्वारा मनाया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

20 जुलाई 2024 को दिव्य सत्संग, गुरू पूजा एवं पौध वितरण के आयाम आयोजित किए जाएंगे। खैरीवाल ने बताया कि ट्रांसपोर्ट गली, रानी बाजार स्थित आर्ट ऑफ लिविंग के बीकानेर केंद्र में इस दिव्य आयोजन की शुरूआत गुरू पूजा के साथ 20 जुलाई 2024, शनिवार को सायं 6:30 बजे होगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

गुरु पूजा के पश्चात दिव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस सत्संग में अंतर्राष्ट्रीय सुमेरू भजन गायक जितेंद्र सारस्वत द्वारा विभिन्न भजनों की मनभावन प्रस्तुतियां दीं जाएंगी। खैरीवाल ने बताया कि कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी उपस्थित दर्शकों को पौधों का विवरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन रविवार को प्रातः दिव्य सुदर्शन क्रिया का फॉलोअप रानी बाजार सेंटर में होगा तथा उसके पश्चात पटेल नगर स्थित आईटीआई में वृक्षारोपण के कार्यक्रम में सहभागिता की जाएगी।
——————————————–

आनंद की अनुभूति शिविर 23 से 28 जुलाई तक

संस्था द्वारा 23 से 28 जुलाई 2024 तक रानी बाजार सेंटर पर आनंद की अनुभूति शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में योग, ध्यान एवं ज्ञान का प्रशिक्षण वरिष्ठ प्रशिक्षिका साधना सारस्वत एवं टीम द्वारा दिया जाता है। शिविर के दौरान विश्व प्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया का अद्भुत प्रशिक्षण एवं अनुभव प्रदान किया जाएगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *