बेजुबान वेलफेयर बीकानेर ने भीषण गर्मी में श्वानों की प्यास बुझाने के लिए पानी की कुंडियां लगाई

बीकानेर की संस्थापक आरती गहलोत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 4 जून । भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के दाना-पानी की सेवा में अनेक संस्थाएं एवं सेवाभावी लोग जुटे हुए हैं। सेवा के इसी क्रम में बेजुबान वेलफेयर बीकानेर की संस्थापक आरती गहलोत भी श्वानों की सेवा में विगत 10 वर्षों से जुटी हुई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रोजाना सुबह व शाम गली-मोहल्लों में घूम रहे आवारा श्वानों के लिए दूध व रोटी का सेवा कार्य करती आ रही आरती गहलोत इस भीषण गर्मी में मंदिरों के पास, चाय की दुकानें, प्याऊ के पास आदि स्थानों पर कुत्तों के लिए पानी की छोटी-छोटी कुंडियां रख रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आरती गहलोत ने बताया कि अप्रेल माह में इस अभियान की शुरुआत की और लगभग दो माह में 120 कुंडियां बेजुबान वेलफेयर बीकानेर के सदस्यों के सहयोग से लगवा दी गई है। गहलोत ने बताया कि लगभग 200 कुंडियां लगवाने का लक्ष्य है जिसमें अब जून माह में शेष 80 कुंडियां लगवा दी जाएगी।

आरती ने बताया कि वेटरनरी हॉस्पिटल के आसपास, पीबीएम अस्पताल, म्यूजियम सर्किल, पब्लिक पार्क, तुलसी सर्किल, जयपुर रोड, रामपुरा बस्ती, रेलवे वर्कशॉप के आसपास आदि क्षेत्रों में यह कुंडियां लगवाई गई है और कुछ कुंडियां लोगों को नि:शुल्क दी है ताकि घर के आसपास लगा सके। इस सेवा कार्य में संस्था के विजय शर्मा, सुरेन्द्र खडग़ावत, अनमोल गहलोत, अजय शर्मा, डॉ. भावना सोनी, रतनलाल पुगलिया आदि की सहभागिता रहती है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *