राजस्थान के नए मुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज से भजनलाल शर्मा घोषित

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज से भजनलाल शर्मा घोषित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 12 दिसम्बर। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया है। प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा हाईकमान द्वारा तय किए गए नाम का ऐलान किया गया और उस नाम पर सभी की सहमति बन गई। सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने ही रखा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक से पहले राजनाथ सिंह ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे को बैठक से पहले ही नए मुख्यमंत्री का नाम प्रस्तावित करने के लिए मना लिया था। जल्द ही उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा हो सकती है।

pop ronak

प्रदेश मुख्यालय में बैठक से पहले राजनाथ के साथ सभी विधायकों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ है। फोटो सेशन के दौरान वसुंधरा राजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बिल्कुल बगल में बैठे थे।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *