भारत तिब्बत सहयोग मंच ने कतरियासर में किया पौधरोपण, छात्रों ने लिया कैलाश मानसरोवर मुक्ति का संकल्प

भारत तिब्बत सहयोग मंच ने कतरियासर में किया पौधरोपण
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 16 अगस्त। भारत तिब्बत सहयोग मंच का प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ, सतत पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से सक्रिय है। इसी कड़ी में, मंच के बीकानेर स्थित प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त संयोजक रामकिशन सिद्ध के नेतृत्व में, 15 और 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कतरियासर गांव में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम श्री जसनाथ बाल विद्या मंदिर संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर संपन्न हुआ। बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण में हिस्सा लिया और इसके साथ ही, कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए संकल्प भी लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंच के बीकानेर जिलाध्यक्ष दिलीप पुरी ने बताया कि भारत तिब्बत सहयोग मंच का मुख्य उद्देश्य “तिब्बत की आजादी, भारत की सुरक्षा” है, और इसी में कैलाश मानसरोवर की मुक्ति भी निहित है।
मंच की राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ की सह-संयोजक सुधा आचार्य ने रामकिशन सिद्ध की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बीकानेर के प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त संयोजक न केवल बीकानेर शहर में, बल्कि गाँवों तक भी कैलाश मानसरोवर से संबंधित जानकारी आमजन तक पहुँचा रहे हैं। वे विद्यालय स्तर तक जाकर तिब्बत को चीन के कब्जे से मुक्त करवाने हेतु अलख जगा रहे हैं, जो एक सराहनीय प्रयास है।

pop ronak

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *