बीकानेर में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम- स्टेडियम में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प; झांकियों और शौर्य प्रदर्शन ने मोहा मन

मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 26 जनवरी। शौर्य और भक्ति की धरा बीकानेर में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जन-जन की भागीदारी और तिरंगे की आन-बान-शान देखते ही बन रही थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्य अतिथि का संबोधन: “तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत”
समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने आकाश में शांति के प्रतीक सफेद कपोत और तिरंगे गुब्बारे छोड़े।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उपलब्धियां: मंत्री गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 4.5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ विश्व की चौथी बड़ी शक्ति बन चुका है और जल्द ही तीसरी पायदान पर होगा।

प्रदेश का विकास: उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘नकल पर नकेल’ और पहली बार 1 लाख सरकारी नौकरियों के कैलेंडर जारी करने को ऐतिहासिक कदम बताया।

बीकानेर को सौगात: बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) की स्थापना और अमृतसर-गांधीनगर भारतमाला प्रोजेक्ट को जिले की लाइफलाइन करार दिया।

झांकियों का प्रदर्शन: कृषि विश्वविद्यालय रहा अव्वल
समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई 12 प्रेरक झांकियां रहीं।

प्रथम स्थान: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (थीम: सशक्त नारी-समृद्ध कृषि)।

द्वितीय स्थान: वन विभाग (थीम: हरियालो राजस्थान-टिब्बा स्थिरीकरण)।

तृतीय स्थान: जिला परिषद (थीम: विकसित भारत जी-राम-जी)। इसके अलावा नगर निगम की ‘3R’ (Reduce, Reuse, Recycle) और निर्वाचन विभाग की जागरूकता झांकी को भी खूब सराहा गया।

सांस्कृतिक वैभव: 1300 बच्चों ने बिखेरे सतरंगी रंग
स्टेडियम में अनुशासन और कला का अद्भुत संगम दिखा।

परेड: आरएसी, राजस्थान पुलिस (महिला व पुरुष), एनसीसी और विभिन्न स्कूलों की 13 टुकड़ियों ने मार्चपास्ट किया।

योग और व्यायाम: करीब 1300 बच्चों ने सामूहिक रूप से योग, भारतीयम और व्यायाम का प्रदर्शन किया। महारानी स्कूल की छात्राओं का सामूहिक नृत्य और आरएसवी स्कूल के बच्चों का वाद्य यंत्र वादन आकर्षण का केंद्र रहा।

सम्मान: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 46 प्रतिभाओं और श्री डूंगरगढ़ की श्री गोपाल गोशाला को सम्मानित किया गया।

विभिन्न कार्यालयों में फहराया गया तिरंगा
शिक्षा निदेशालय: निदेशक शैलेंद्र देवड़ा ने ध्वजारोहण कर 21 कार्मिकों को सम्मानित किया और शिक्षा को विद्यार्थी कल्याण का केंद्र बताया।

संभागीय आयुक्त कार्यालय: आयुक्त विश्राम मीणा ने तिरंगा फहराया।

राजस्थानी भाषा अकादमी: सचिव शरद केवलिया ने ध्वजारोहण किया। यहाँ ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन हुआ।

जनसंपर्क कार्यालय: उपनिदेशक डॉ. हरि शंकर आचार्य ने ध्वजारोहण कर लोकतंत्र के मूल्यों को अक्षुण्ण रखने का आह्वान किया।

समारोह में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, आईजी हेमंत शर्मा, कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेन्द्र सिंह सागर सहित जिले के तमाम आला अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *