मदुरै इंडस गोल्डन लोटस अपार्टमेंट में सातवें वार्षिक गोलू उत्सव की धूम

मदुरै इंडस गोल्डन लोटस अपार्टमेंट में सातवें वार्षिक गोलू उत्सव की धूम
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • तमिल एवं उत्तर भारतीय परिवारों की सहभागिता से दिख रही सांस्कृतिक एकता की अनूठी मिसाल

(संवाददाता – अशोक जीरावला जैन, मदुरै)

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मदुरै, 16 अक्टूबर । मदुरै ग्लोरा एसोसिएशन के तत्वावधान में इंडस गोल्डन लोटस अपार्टमेंट में सातवां वार्षिक गोलू उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव में अपार्टमेंट में निवासरत स्थानीय तमिल एवं उत्तर भारतीय परिवार बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आयोजन के माध्यम से आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता का सुंदर संदेश दिया जा रहा है।

pop ronak

अपार्टमेंट महिला मंडल की अध्यक्षा सीता मलर अर्चन ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी परिवार मिलजुलकर गोलू उत्सव हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। उत्सव के दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण किया जा रहा है, जिसमें महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट परिसर में स्थित श्री गणेश मंदिर में भी प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल नियमित रूप से पूजा-अर्चना एवं आरती हो रही है। श्रद्धालु भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं।

सभी परिवारों के आपसी सहयोग एवं सामूहिक प्रयासों से आयोजन सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। विभिन्न भाषाओं, परंपराओं एवं संस्कृतियों से जुड़े परिवारों की एकजुटता इस उत्सव को विशेष बना रही है। पूरे अपार्टमेंट परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द, पारिवारिक एकता एवं भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *