बीकानेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस आज से शुरू

बीकानेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस आज से शुरू
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 25 सितम्बर । बीकानेर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू होने जा रही है। बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन आज दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांसवाड़ा से एक वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उद्घाटन के बाद आम यात्रियों के लिए 28 सितंबर से चलेगी ट्रेन
उद्घाटन ट्रिप: आज की उद्घाटन ट्रिप सिर्फ मेहमानों के लिए है। इसमें आम यात्रियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। भाजपा से जुड़े लोग ही यात्रा करेंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

नियमित सेवा: यह ट्रेन आम यात्रियों के लिए 28 सितंबर से शुरू होगी, जिसके लिए बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

ठहराव: मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने बताया कि ट्रेन बीकानेर मंडल में श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, लोहारू और महेंद्रगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी। चूरू में इसका ठहराव 5 मिनट का होगा, जबकि अन्य स्टेशनों पर 2 मिनट का।

रंग बदला, रैक वही
यह दिलचस्प है कि बीकानेर से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का रंग बदल गया है। पहले बीकानेर के लिए केसरिया रंग की रैक भेजी गई थी, लेकिन अब इसे जोधपुर भेज दिया गया है। बीकानेर से नियमित रूप से पुराने वाली सफेद रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस ही चलेगी। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बीकानेर के पूर्व और पश्चिम दोनों विधायक भी मौजूद रहेंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *