जिला कलेक्टर के प्रयास से बीकानेर जिले को गो संवर्धन के लिए 35 करोड़ मिले

जिला कलेक्टर के प्रयास से बीकानेर जिले को गो संवर्धन के लिए 35 करोड़ मिले
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 22 फ़रवरी। बीकानेर जिले की 230 गौशाला में से अनुदान में पात्र 166 गौशालाओं को जिला गोपालन समिति अध्यक्ष जिला कलेक्टर नम्रता नम्रता वैष्णवी, जिला गोपालन सचिव डॉक्टर कुलदीप चौधरी व गोपालन शाखा के अधिकारियों के सार्थक प्रयास से बीकानेर जिले की 167 गौशालाओं में संधारित 84000 गोवंश के लिए राज्य सरकार के द्वारा पारित गो संवर्धन निधि के अंतर्गत बीकानेर को 35 करोड़ रुपए अनुदान के रूप में वितरित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संघ के अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराना ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा सक्रिय प्रयास से बीकानेर जिले की अनुदान में पात्र गौशालाओं को अनुदान का वितरण करने से गौशालाओं ने राहत की सांस ली है। इस अनुदान राशि से गौशालाओं में पोषित गोवंश को चारा आदि समय पर मिल जाएगा, इसके लिए संघ जिला प्रशासन विशेष कर जिला कलेक्टर नम्रता नम्रता वैष्णवी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉक्टर कुलदीप चौधरी व गोपाल विभाग के अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण , डॉ राजेंद्र स्वामी व गोपाल सिंह नाथावत का भी आभार व्यक्त करता है। इन्होंने गौशालाओं के हित शीघ्र से अनुदान वितरण कर गौशालाओं की समस्याओं का समाधान किया ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

संघ के महामंत्री निरंजन सोनी ने कहा कि जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग के कारण से ही बीकानेर जिले की गौशालाओं को समय पर अनुदान मिलता है, अन्यथा अभी भी राजस्थान के बहुत से जिलों में अनुदान का वितरण नहीं हुआ, हम जिला प्रशासन का वह गोपालन विभाग का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी अनुदान को लेकर रविवार 24 फरवरी को बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगामी अनुदान के वितरण से संदर्भ के कार्यों के प्रति गौशालाओं को जागरूक करने के लिए कंपन चलाया जाएगा,उस पर चर्चा की जाएगी।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *