बीकानेर जिले की अण्डर 18 वर्ष कबड्डी टीम राज्य स्तर के लिये डीडवाना रवाना

बीकानेर जिले की अण्डर 18 वर्ष कबड्डी टीम राज्य स्तर के लिये डीडवाना रवाना
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 13 जून। जिला कबड्डी संघ बीकानेर के सचिव जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आज प्रथम राज्य स्तरीय अण्डर 18 वर्ष बालक एव बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमें रवाना हुई। जिला कबड्डी संघ बीकानेर के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार व्यास ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 जून से 15 जून 2025 तक डीडवाना में आयोजित होगी। टीम को आज ट्रैकसूट और कबड्डी किट वितरित किये।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बीकानेर टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले 15 दिवसीय पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी रीड़ी ग्राम के कबड्डी मैदान में किया गया जिसमे खिलाड़ियों को नि: शुल्क भोजन एव आवास व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई। बीकानेर टीम 10 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सजी हुई है जो निश्चित रूप से बीकानेर को पदक दिलाएगी । सभी खिलाड़ियों को जिला कबड्डी संघ बीकानेर के संरक्षक दानवीर सिंह भाटी, पूर्व सरपंच राजपाल कुलहरी, जिला कबड्डी संघ बीकानेर के चैयरमैन एव क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार व्यास व भैरूरतन ओझा व ऋषिमोहन जोशी, संघ के कोषाध्यक्ष दिलकान्त सिंह माचरा, मकबूल हुसैन सोढ़ा, भागीरथ गोदारा, अमित चौधरी, केवलचन्द कम्बोज हेतराम जाखड़ (सरपंच प्रतिनिधि) मांगीनाथ, रामकरण जाखड़, खींयाराम जाखड़, धनराज हरडू, हरिराम जाखड़ पवन शर्मा सहित अनेको कबड्डी प्रेमीयो ने टीम को शुभकामनाएँ देकर रवाना किया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm
राज्य स्तरीय अण्डर 18 वर्ष बालक टीम

राज्य स्तरीय अण्डर 18 वर्ष बालक टीम इस प्रकार है-  प्रेमसुख जाखड़ (कप्तान ), हुकमाराम गोदारा ,करण सोखल, बीरबल भाटी, सुनील कलवानिया, विकाश बिश्नोई, रोहित सिंह ,बाबूलाल स्वामी , नरोतम गुलेरिया, पंकज धुंधवाल, मोहित रजवानिया, मुकेश नैन,देवकिशन , बजरंग व्यास ,टीम कोच भरत सारण, टीम मैनेजर पूर्ण सिद्ध।

बालिका टीम इस प्रकार है-  आईना सायच (कप्तान), मोनिका छरंग ,रवीना जाखड़ ,चैना जाखड़, गुंजन जाखड़, अनिता ज्यानी, खुशबू जोशी, रेवंती सायच, रामकन्या सायच, तमन्ना लेगा, सुमन कूकना, कलमा सारण ,सुमित्रा छरंग ,रुकमा गोदारा, टीम कोच हेतराम जाखड़, टीम मैनेजर ममता जाखड़।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *