बीकानेर में ‘धुरंधर’ गायक शहजाद अली का जोरदार इस्तकबाल: ‘कारवां की तलाश’ गीत से बटोरी सुर्खियां

बीकानेर में 'धुरंधर' गायक शहजाद अली का जोरदार इस्तकबाल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 13 जनवरी । सुपरहिट फिल्म “धुरंधर” के अपने चर्चित गीत से देशभर में शोहरत हासिल करने वाले मशहूर गायक शहजाद अली इन दिनों बीकानेर प्रवास पर हैं। फिल्म में उनके द्वारा गाए गए गीत “कारवां की तलाश” की जबरदस्त कामयाबी के बाद संगीत प्रेमियों के बीच उन्हें लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस गीत ने न केवल चार्टबस्टर में अपनी जगह बनाई है, बल्कि शहजाद अली को भारतीय संगीत जगत के नए उभरते सितारे के रूप में स्थापित कर दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर प्रवास के दौरान मंगलवार को व्यास कॉलोनी स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में शहजाद अली का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर डॉ. शेफाली दाधीच, डॉ. अरुण तुनगरिया और अंतरराष्ट्रीय फोटो पत्रकार दिनेश गुप्ता ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने फिल्म की सफलता में शहजाद के योगदान की सराहना करते हुए उनके सुनहरे भविष्य की मंगलकामना की।

pop ronak

अपनी मधुर आवाज से बांधा समां

अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रशंसकों और चिकित्सकों के विशेष आग्रह पर शहजाद अली ने अपनी फिल्म का लोकप्रिय गीत “कारवां की तलाश” गुनगुनाया। उनकी मखमली और रूहानी आवाज ने वहां मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शहजाद ने इस मौके पर बीकानेर की जनता से मिल रहे अपार प्रेम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “बीकानेर की मिट्टी में कला और कलाकारों के लिए जो सम्मान है, वही मुझे और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है।”

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *