बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने पीबीएम अस्पताल में दो नए बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर का किया उद्धघाटन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 13 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल के श्वसन रोग विभाग व सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में मरीजों के लिए जयपुर की न्यू भारत विकास संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाई गए लगभग 1.30 करोड़ रुपए की ब्लड जाँच की मशीनों का उद्धघाटन किया। इस दौरान श्री खींवसर ने संस्थान का आभार जताया और कहा कि यह सहयोग समाज के लिए बेहद उपयोगी रहेगा। उन्होंने कहा कि संभाग के सबसे बड़ा अस्पताल होने के कारण यहां बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। राज्य सरकार द्वारा यहां सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। सुविधाओं के विकास में भामाशाहों का योगदान महत्वपूर्ण है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस दौरान सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी के सैनी एसएसबी अधीक्षक डॉ सोनाली धवन, जतिन सहल, रामशंकर, रोहित शर्मा, गिरिराज जोशी, मनीष गज्जाणी और गौरी शंकर जोशी उपस्थित रहे।
===============
बीकानेर विकास प्राधिकरण से शहर के विकास को मिलेंगे नए आयाम- प्रभारी मंत्री
स्थानीय जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेकर स्वीकृत किए जाएंगे नए प्रोजेक्ट- खींवसर

बीकानेर, 13 दिसंबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि बीकानेर विकास प्राधिकरण से शहर के विकास को नए आयाम मिलेंगे। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए श्री खींवसर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं सभी बजट घोषणाओं की क्रियान्वति की नियमित समीक्षा करते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। स्थानीय विकास के संबंध में बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे हों, इसके लिए आवश्यक समन्वय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बजट में बीकानेर को अनेक सौगातें मिली हैं। इनमें बीकानेर विकास प्राधिकरण के अलावा 295 किलोमीटर लंबाई के कोटपूतली बीकानेर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण महत्वपूर्ण है। इससे बीकानेर में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि बीकानेर शहर में गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपए व्यय करने की घोषणा की है। यह कार्य भी प्रक्रियाधीन है जिसे जल्द ही क्रियान्वित करवाया जाएगा। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि शहर में क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण के लिए स्वीकृत राशि का बेहतर उपयोग जो। सभी घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन कर आमजन को राहत दिलाई जाए। उन्होंने बताया कि सेरेमिक पार्क के लिए भूमि का चिन्हीकरण कर लिया गया है। जिले में नए जीएसएस बनाए जा रहे हैं। नगर विकास न्यास को बीकानेर विकास प्राधिकरण के रूप में क्रमोन्नत करने से बीकानेर शहर के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बीकानेर में चिकित्सा व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ हों, इसके लिए विभाग के आला अधिकारियों के साथ पीबीएम अस्पताल सहित विभिन्न चिकित्सालयों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। यहां की समस्याओं को चिन्हित करते हुए कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को गुणवत्तापरक चिकित्सा सुविधाएं मिले, इसके लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एफआरयू के सभी रिक्त पद आवश्यक रूप से भरे जाएं।
खींवसर ने कहा कि स्थानीय विकास के लिए यहां के जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर बीकानेर के विकास के लिए फीडबैक लेते हुए बजट घोषणाएं की गई हैं। स्वीकृत घोषणाओं को जल्द पूरा करें, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर भी समन्वय में किया गया है। आगे के विकास और प्रोजेक्ट्स को लेकर भी आवश्यक चर्चा की जाएगी तथा इसके अनुरूप अग्रिम कार्य करवाए जाएंगे।
इस दौरान बीकानेर (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी, प्रभारी सचिव श्री कृष्ण कुणाल, संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी, महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सिंह सागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
========
जिला प्रभारी मंत्री खींवसर ने विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन, जिला विकास पुस्तिका का विमोचन तथा पंच गौरव का किया शुभारंभ
प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन का हुआ सीधा प्रसारण

बीकानेर, 13 दिसंबर। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शुक्रवार को रवींद्र रंगमंच पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने जिला विकास पुस्तिका का विमोचन और पंच गौरव का शुभारंभ किया। पशुपालन विभाग की गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पशुपालकों को ब्याज मुक्त ऋण का क्रेडिट कार्ड प्रदान किया तथा सहकारी समितियों को 100 मैट्रिक टन गोदाम निर्माण के लिए अनुदान राशि का चेक सौंपा।
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रकाशित जिला विकास पुस्तिका में जिले के 42 विभागों द्वारा की 1 वर्ष की उपलब्धियों, बजट घोषणाओं और जिले के नवाचारों सहित विभिन्न बिंदुओं को संकलित किया गया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि विकास पुस्तिका के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा गत एक वर्ष में किए गए विभिन्न कार्यों की आमजन को जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने पंच गौरव का लोकार्पण करते हुए कहा कि पंच गौरव के माध्यम से स्थानीय वन संपदा, औद्योगिक उत्पादन, वन्य जीव संरक्षण में मदद मिलेगी। साथ ही स्थानीय निवासियों को भी अपने जिले की धरोहर से रू-ब-रू होने का अवसर मिलेगा।

राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का हुआ सीधा प्रसारण
अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का रवीन्द्र रंगमंच पर सीधा प्रसारण किया गया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर के ऊंट पालक श्री पेमाराम से संवाद किया।

पेमाराम ने बताया कि उष्ट्र संरक्षण एवं विकास योजना के तहत पहले उन्हें पांच-पांच की दो किस्तें मिलती थी। राज्य सरकार द्वारा इन्हें बढ़ाकर दस हजार कर दिया गया है। चार ऊंटनियां होने के कारण उसे इस बार चालीस हजार रुपए अधिक मिलेंगे। उसने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस समारोह में चिकित्सा मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों पशुपालकों ने भाग लिया।

इतने किसानों और पशुपालकों को मिला लाभ

जिला स्तरीय समारोह के दौरान जिले में 313 कृषकों को डिग्गी निर्माण में 950.73 लाख रुपए, 69 कृषकों को फॉर्म पौण्ड निर्माण पर 61.51 लाख रुपए, 639 कृषकों को खेत में तारबंदी स्थापना करने पर 261.98 लाख रुपए, पाईपलाइन स्थापना पर 220 कृषकों को 48.07 लाख रुपए का अनुदान दिया गया। इसके साथ ही जिले में 123 कृषि में अध्यनरत छात्राओं को 19.30 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। जिले के 69 कृषको को कृषि यंत्र पर 15.74 लाख रुपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया गया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 1 लाख 97 हजार 428 लाभान्वित कृषकों को द्वितीय किस्त हस्तांतरित की गई। ऊंट संरक्षण एवं विकास योजना के तहत पांच उप पालकों को 90 हजार रुपए राशि डीबीटी हुई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

जिला प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन तथा सूचना और जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदर्शित तस्वीरों के माध्यम से राज्य स्तर पर हुए विभिन्न विकास कार्यों, परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण की जानकारी आमजन को मिल सकेगी। उन्होंने प्रदर्शनी में लगी 24 विभागों की स्टॉल्स का भी अवलोकन किया। मंत्री ने जिला स्तर पर हुए विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

प्रदर्शनी के दौरान मंत्री महिला अधिकारिता विभाग द्वारा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर किए। जिला प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने एकल बेटी सम्मान समारोह के अंतर्गत दो बच्चियों जिनीया खान, अन्नपूर्णा एवं उनके माता-पिता नाजिमा बानो एवं जहीर खान एवं उमी देवी, कैलाश पंवार को शॉल एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग द्वारा फसल सुरक्षा मिशन अनुदान सहायता से निर्मित तारबंदी, ग्रीनहाउस एवं पॉलीहाउस का मॉडल सहित उनके उत्पाद, टोबैको फ्री यूथ कैंपेन के मॉडल, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण मॉडल, मूक-बधिर बच्चों के लिए टेंपोलाइन, आंगनवाड़ी केंद्रों में उमंग, तरंग व किलकारी पुस्तकों, सोलर पैनल, खादी इण्डिया के वस्त्रों की स्टॉल जैसी विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया।

ये रहे मौजूद
इस दौरान खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर (पूर्व) विधानसभा विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी, जिला प्रमुख श्री मोडाराम मेघवाल, प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल, संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, जिला प्रमुख मोडाराम, विजय आचार्य, जालम सिंह भाटी, मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
==============

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने पीबीएम अस्पताल में दो नए बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर का किया उद्धघाटन

बीकानेर, 13 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल के श्वसन रोग विभाग व सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में मरीजों के लिए जयपुर की न्यू भारत विकास संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाई गए लगभग 1.30 करोड़ रुपए की ब्लड जाँच की मशीनों का उद्धघाटन किया। इस दौरान श्री खींवसर ने संस्थान का आभार जताया और कहा कि यह सहयोग समाज के लिए बेहद उपयोगी रहेगा। उन्होंने कहा कि संभाग के सबसे बड़ा अस्पताल होने के कारण यहां बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। राज्य सरकार द्वारा यहां सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। सुविधाओं के विकास में भामाशाहों का योगदान महत्वपूर्ण है।
इस दौरान सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी के सैनी एसएसबी अधीक्षक डॉ सोनाली धवन, जतिन सहल, रामशंकर, रोहित शर्मा, गिरिराज जोशी, मनीष गज्जाणी और गौरी शंकर जोशी उपस्थित रहे।
===================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *