बीकानेर के 22 सरकारी समाचार

बीकानेर के 22सरकारी समाचार
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

साइबर सुरक्षित राजस्थान’ माह के तहत पेंशनर्स के लिए 30 सितंबर को होगी कार्यशाला

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 25 सितंबर। ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ माह के अंतर्गत पेंशनर्स को साइबर ठगी से बचाने के लिए 30 सितंबर को प्रातः 11 बजे कचहरी परिसर स्थित पेंशनर समाज, जिला शाखा में विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित होगी।
पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के नोडल अधिकारी एवं उप निदेशक विनीत कुमार ने बताया कि वर्तमान में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स को डिजिटल अरेस्ट, पेंशन व लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट के नाम पर फर्जी कॉल, एपीके फाइल फ्रॉड, लॉटरी सहित अन्य तरीकों से वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा रहा है। इसी को देखते हुए साइबर पुलिस थाना द्वारा यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।
======
आंगन मिलन सेवा समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

pop ronak

शहर के छह स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम, पौधे एवं संदेश पत्र किए भेंट; गोदभराई व रंगोली प्रतियोगिता भी हुई

बीकानेर, 25 सितंबर। विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ के प्रथम चरण में शुक्रवार को बीकानेर शहर के छह स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा महिला एवं बाल विकास, पोषण तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान एवं उत्साहवर्धन करना रहा।

सीडीपीओ बीकानेर शहर श्रीमती राजेश कंवर ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 6, गणेश टेंट वाली गली; रामदेव जी मंदिर, खटीकों की मस्जिद के पास; जलेवल स्कूल, त्यागी वाटिका; सेठ शेरमल फतेहचंद डागा स्कूल, गंगाशहर; एम.एम. ग्राउंड के पास सामुदायिक भवन, वाल्मीकि बस्ती तथा नरसिंह जी मंदिर, श्याम अग्रवाल हॉस्पिटल के पीछे, जस्सूसर गेट के पास आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया। सभी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गमले एवं प्रधानमंत्री का संदेश पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित आमजन, लाभार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों को महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पोषण सेवाओं तथा महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विभिन्न केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा महिलाओं एवं लाभार्थियों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में जागरूक किया गया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से भी महिलाओं एवं लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को स्थानीय स्तर पर महिलाओं और बच्चों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण और जिम्मेदारी की सराहना एवं सम्मान से उनका मनोबल बढ़ता है तथा उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

अतिथियों में समाजसेवी श्रीमती मिताली, अनु सुथार, आशा आचार्य, नोमान ख़ान, यशी शर्मा, राजश्री कच्छावा, पार्षद संदीप गहलोत, रिटायर प्रोफ़ेसर डॉ प्रभा, तारा सोनी, उमा शर्मा, कविता शर्मा सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।इस दौरान महिला पर्यवेक्षक कल्पना स्वामी, मंजुला पड़िहार, मंजू खड़गावत, रुखसाना व अनुराधा भी सबंधित केंद्रों पर उपस्थित रही।

उल्लेखनीय है कि ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ का आयोजन 25 से 27 सितंबर तक जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जा रहा है। समारोह के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ विभागीय योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

==============

केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान का 34वां स्थापना दिवस 27 सितंबर को

पूर्व महानिदेशक भाकृअनुप एवं पूर्व सचिव DARE डॉ. आर. एस. परोदा होंगे मुख्य अतिथि

बीकानेर, 25 सितंबर। भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान (ICAR-CIAH) द्वारा संस्थान का 34वां स्थापना दिवस समारोह 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) के पूर्व सचिव एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के पूर्व महानिदेशक डॉ. आर. एस. परोदा होंगे। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. विश्व बंधु पटेल करेंगे।

निदेशक डॉ. विश्व बंधु पटेल ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान के पूर्व निदेशकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। पूर्व निदेशकों, वैज्ञानिकों, किसानों तथा कृषि विभागों के प्रतिनिधियों का एक मंच पर आना संस्थान की वैज्ञानिक विरासत को वर्तमान कृषि एवं बागवानी चुनौतियों तथा भविष्य की आवश्यकताओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

स्थापना दिवस समारोह संस्थान की उपलब्धियों के पुनरावलोकन के साथ भविष्य की अनुसंधान प्राथमिकताओं और विकसित भारत@2047 के संदर्भ में शुष्क बागवानी की नई दिशा निर्धारित करने का अवसर भी बनेगा। समारोह में संस्थान के वैज्ञानिक, तकनीकी एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, पूर्व निदेशक, कृषि वैज्ञानिक, विद्यार्थी, कृषक प्रतिनिधि तथा विभिन्न ICAR संस्थानों, कृषि एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों और राज्य कृषि विभागों के अधिकारी एवं वैज्ञानिक भाग लेंगे।

शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में बागवानी अनुसंधान को बढ़ावा

भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान देश के शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में बागवानी फसलों के अनुसंधान, विकास, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण तथा कृषक हितैषी नवाचारों के लिए समर्पित प्रमुख संस्थानों में से एक है।

संस्थान द्वारा शुष्क क्षेत्रों के लिए अनुकूलित फल एवं सब्जी फसलों, जल एवं संसाधन संरक्षण, जलवायु-स्मार्ट बागवानी, संरक्षित खेती, गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री, मूल्य संवर्धन तथा किसानों की आय बढ़ाने वाली प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

स्थापना दिवस समारोह के दौरान संस्थान की वैज्ञानिक उपलब्धियों, विकसित प्रौद्योगिकियों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी प्रकाश डाला जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. आर. एस. परोदा का मार्गदर्शन शुष्क क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के अनुरूप बागवानी विकास, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, किसानों की आय वृद्धि तथा कृषि अनुसंधान को जनोपयोगी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहेगा।

इस अवसर पर बीकानेर स्थित भाकृअनुप संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों तथा राजुवास आदि द्वारा प्रदर्शनी में भी भाग लिया जा रहा है॥

शुष्क बागवानी के माध्यम से समृद्ध किसान, सुरक्षित पर्यावरण और आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प

स्थापना दिवस समारोह के माध्यम से संस्थान अपने गौरवशाली अतीत का सम्मान करते हुए “शुष्क बागवानी के माध्यम से समृद्ध किसान, सुरक्षित पर्यावरण और आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को और मजबूत करेगा
=======
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया 27-28 सितंबर को बीकानेर प्रवास पर

साहित्य, आध्यात्म, चिकित्सा एवं पर्यावरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बीकानेर, 25 सितंबर। पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया 27 एवं 28 सितंबर को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। उनके बीकानेर प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल कटारिया 27 सितंबर को प्रातः 11.25 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। बीकानेर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंचने के पश्चात वे दोपहर 12.30 बजे गंगाशहर रोड स्थित आदिनाथ भवन जाएंगे, जहां साहित्य संगम के तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन-2026 में भाग लेंगे।

राज्यपाल कटारिया इसके बाद दोपहर 3.30 बजे गंगाशहर स्थित सेवा सदन पहुंचकर आचार्य श्री रामलाल महाराज एवं उपाध्याय श्री राजेश मुनि जी के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात शाम 4.30 बजे नोखा रोड, गंगाशहर स्थित हंसा गेस्ट हाउस में आयोजित चिकित्सकों के सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।

शाम 5.35 बजे राज्यपाल राजस्थान प्राकृत भारती केन्द्र, गंगाशहर पहुंचेंगे, जहां राजस्थान प्राकृत केन्द्र के 75वें वर्षगांठ समारोह एवं अमृत महोत्सव वर्ष के तहत भामाशाह सम्मान समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

28 सितंबर को दिल्ली के लिए होंगे रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कटारिया 28 सितंबर को सुबह 11.25 बजे बीकानेर एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के पश्चात उनका भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक का कार्यक्रम निर्धारित है।
=======
हदां में आरोग्य शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित

विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास, औषधीय पौधों के संरक्षण एवं नशामुक्ति का लिया संकल्प

बीकानेर, 25 सितंबर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेद औषधालय, हदां की ओर से आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, हदां में आरोग्य शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता चिकित्सा अधिकारी डॉ. दुर्गा प्रसाद मौर्य ने की।

शिविर के दौरान विद्यालय के 30 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। डॉ. दुर्गा प्रसाद मौर्य ने विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

योगाभ्यास से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक गिरधारी लाल जांघु ने विद्यार्थियों को योग के महत्व की जानकारी देते हुए विभिन्न सरल योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन एवं अनुलोम-विलोम का अभ्यास किया।

योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ एवं सक्रिय रखने के साथ एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक तनाव कम करने में भी सहायक है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

औषधीय पौधों के संरक्षण की दी जानकारी

कार्यशाला में विद्यार्थियों को विभिन्न औषधीय पौधों की पहचान, उनके औषधीय गुणों एवं स्वास्थ्य संबंधी उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को घर तथा आसपास औषधीय पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

नशामुक्ति का दिलाया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर डॉ. दुर्गा प्रसाद मौर्य, जूनियर नर्स किरण रैगर, योग प्रशिक्षक गिरधारी लाल जांघु एवं अध्यापक लीलाधर सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
=====
पांचू में आंगनबाड़ी मिलन समारोह आयोजित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

बीकानेर,25 सितंबर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के अंतर्गत पांचू में आंगनबाड़ी मिलन समारोह का आयोजन अटल सेवा केंद्र, पांचू में किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती मंजू सोनी के निर्देशानुसार महिला पर्यवेक्षक वीणा खत्री के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक श्रीमती वीणा खत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें तुलसी, सहजन एवं अश्वगंधा के औषधीय पौधे तथा प्रधानमंत्री के संदेश से संबंधित फ्रेम भेंट किए गए। प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए उपस्थितजनों को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

समेकित बाल विकास सेवाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पांचू की पर्यवेक्षक श्रीमती आरती बरडिया ने समेकित बाल विकास सेवाओं की छह प्रमुख सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन में जनभागीदारी का आह्वान किया।

माहवारी स्वच्छता एवं विभागीय योजनाओं पर चर्चा

महिला अधिकारिता विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती रश्मि कल्ला ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन सहित महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

समारोह के दौरान ग्राम की गणमान्य महिलाओं एवं अन्य उपस्थितजनों की मौजूदगी में गर्भवती महिलाओं धापु एवं मेहरून की पारंपरिक गोद भराई रस्म भी आयोजित की गई। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।समारोह के दौरान अतिथियों एवं गणमान्य आगंतुकों का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रूपाराम चौधरी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुबोध, यूनिसेफ जिला समन्वयक सलमान खान, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शंकर लाल, एएनएम राजबाला, शाला शिक्षिका विश्व मोहनी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा सहयोगिनियां, ग्रामीण महिलाएं, बालिकाएं एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
=====
प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु का पदभार ग्रहण किया

शिक्षा, अनुसंधान एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देना प्राथमिकता : कुलगुरु

बीकानेर, 25 सितंबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के नव-नियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई ने शुक्रवार को कुलगुरु पद का कार्यभार ग्रहण किया। राजस्थान के माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति द्वारा 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार प्रोफेसर बिश्नोई को तीन वर्ष की अवधि अथवा 70 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक के लिए विश्वविद्यालय का कुलगुरु नियुक्त किया गया है।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई को उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। इससे पूर्व वे गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार तथा चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलपति के रूप में महत्वपूर्ण अकादमिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

प्रो. बिश्नोई के प्रमुख शोध क्षेत्रों में पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, जैव ऊर्जा एवं जैव उपचार तथा पर्यावरणीय स्थिरता शामिल हैं। उनके द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 298 शोध पत्र, शोध आलेख एवं पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी हैं। उनका स्कोपस एच-इंडेक्स 41 तथा गूगल स्कॉलर एच-इंडेक्स 50 है।

विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होकर अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने महाविद्यालयों से भी शिक्षकों की नियमा्यवस्था को और सुदृढ़ करने का आग्रह किया।

विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में प्रो. बिश्नोई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों में भेजकर व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा, ताकि उनकी शिक्षा को रोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ा जा सके।

रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम और अनुप्रयुक्त अनुसंधान पर रहेगा विशेष जोर

कुलगुरु प्रो. बिश्नोई ने कहा कि विश्वविद्यालय में नवीन एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने, नियमित शिक्षकों की भर्ती तथा अनुप्रयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाले अनुदानों का प्रभावी उपयोग करते हुए विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को बदलते रोजगार परिदृश्य के अनुरूप तैयार किया जा सके।

हरा-भरा एवं प्रदूषणमुक्त विश्वविद्यालय परिसर प्राथमिकता

कुलगुरु ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार को जागरूक करते हुए परिसर में हरित एवं सतत विकास से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने विश्वविद्यालय को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास एवं रोजगारपरक शिक्षा का प्रभावी केंद्र बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
=========
प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु का पदभार ग्रहण किया

शिक्षा, अनुसंधान एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देना प्राथमिकता : कुलगुरु

बीकानेर, 25 सितंबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के नव-नियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई ने शुक्रवार को कुलगुरु पद का कार्यभार ग्रहण किया। राजस्थान के माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति द्वारा 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार प्रोफेसर बिश्नोई को तीन वर्ष की अवधि अथवा 70 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक के लिए विश्वविद्यालय का कुलगुरु नियुक्त किया गया है।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई को उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। इससे पूर्व वे गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार तथा चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलपति के रूप में महत्वपूर्ण अकादमिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

प्रो. बिश्नोई के प्रमुख शोध क्षेत्रों में पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, जैव ऊर्जा एवं जैव उपचार तथा पर्यावरणीय स्थिरता शामिल हैं। उनके द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 298 शोध पत्र, शोध आलेख एवं पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी हैं। उनका स्कोपस एच-इंडेक्स 41 तथा गूगल स्कॉलर एच-इंडेक्स 50 है।

विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होकर अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने महाविद्यालयों से भी शिक्षकों की नियमानुसार नियुक्ति सुनिश्चित करते हुए अध्यापन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का आग्रह किया।

विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में प्रो. बिश्नोई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों में भेजकर व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा, ताकि उनकी शिक्षा को रोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ा जा सके।

रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम और अनुप्रयुक्त अनुसंधान पर रहेगा विशेष जोर

कुलगुरु प्रो. बिश्नोई ने कहा कि विश्वविद्यालय में नवीन एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने, नियमित शिक्षकों की भर्ती तथा अनुप्रयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाले अनुदानों का प्रभावी उपयोग करते हुए विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को बदलते रोजगार परिदृश्य के अनुरूप तैयार किया जा सके।

हरा-भरा एवं प्रदूषणमुक्त विश्वविद्यालय परिसर प्राथमिकता

कुलगुरु ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार को जागरूक करते हुए परिसर में हरित एवं सतत विकास से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने विश्वविद्यालय को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास एवं रोजगारपरक शिक्षा का प्रभावी केंद्र बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

=====================

युवा संवाद कार्यक्रम से जुड़े बीकानेर के युवा, डीओआईटी सभागार में हुआ सीधा प्रसारण

बीकानेर, 25 सितंबर। ‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा ही प्रभु सेवा’ अभियान के तहत शुक्रवार को जयपुर में युवा संवाद कार्यक्रम राज्यसभा सांसद श्री नितिन नबीन के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की गरिमामय मौजूदगी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़ भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन और जिला परिषद् की मुख्य कार्यकारी श्रीमती शैलजा पांडे मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज विद्यार्थी, एनएसएस, स्काउट, गाइड और युवा भारत के वालियेंटर मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नीतिन नबीन, मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और श्री मदन राठौड़ ने मार्गदर्शन प्रदान किया। श्री नबीन ने जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौजूद युवाओं के साथ संवाद किया।

उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत सेवा कार्य से जुड़ी विभाजन गतिविधियां आयोजित हो रही हैं। इसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम हुआ। इस दौरान स्थानीय प्रतिभागियों ने भी अपनी बात रखी और विकसित राजस्थान में अपनी भूमिका को रेखांकित किया।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ राजगोपाल शर्मा, किशन दान चारण, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़, सहायक निदेशक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और माई युवा भारत की युवा अधिकारी विजेता मजूमदार मौजूद रहे।
======
दशहरा उत्सव आयोजन तैयारियों से सम्बंधित बैठक आयोजित

समय रहते कर लें सभी व्यवस्थाएं : जिला कलेक्टर

बीकानेर, 25 सितंबर। दशहरा महोत्सव आयोजन की तैयारी बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में 20 अक्टूबर को तीन स्थानों पर आयोजित किए जाने वाले दशहरा उत्सव के संबंध में चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने कहा कि बीकानेर दशहरा कमेटी द्वारा डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, श्रीराम लक्ष्मण दशहरा कमेटी द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान तथा धरणीधर दशहरा कमेटी द्वारा धरणीधर मैदान में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा की जाने वाली सभी व्यवस्थाएं और सहयोग पूर्ववत रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का समयबद्ध निर्वहन करें, जिससे आयेाजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

जिला कलेक्टर ने तीनों स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगाने तथा मार्ग में यातायात प्रबंधन करने, कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, चल शौचालय तथा कचरा पात्र आदि की व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग तथा रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न कमेटियों द्वारा निकलने वाली शोभा यात्राओं के दौरान भी आवश्यक व्यवस्थाएं हों। उन्होंने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम और पॉलीटेक्निक कॉलेज द्वारा आवश्यक सहयोग के निर्देश दिए।

बैठक में बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुड़े नाना, नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) श्रीमती रीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ सहित विभिन्न तीनों संस्थानों के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
======
70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता

बीकानेर में आयोजित होंगी योगासन और जूडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

बीकानेर, 25 सितंबर। स्कूल गेम्स फेडरेशन के तत्वावधान में दिसंबर और जनवरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

जिला कलेक्टर ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन की ओर से 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता योगासन अंडर-17 (छात्रा वर्ग) का आयोजन 28 दिसंबर से 2 जनवरी तक बीकानेर में तथा 19 वर्ष छात्र-छात्रा जूडो प्रतियोगिता 4 से 10 जनवरी 2027 तक देशनोक में होगा।

उन्होंने कहा कि इन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी बीकानेर के लिए बड़ा अवसर है। संबंधित विभाग समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे आयोजन की नोडल अधिकारी तथा उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना सहायक नोडल अधिकारी होंगी।

जिला कलेक्टर ने बताया कि योगासन प्रतियोगिता में देशभर से करीब 700 छात्राएं तथा जूडो प्रतियोगिता में लगभग 800 छात्र-छात्राएं भाग लेंगी।

बैठक में विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास, उद्घाटन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजन, परिवहन, प्रतियोगिता स्थलों का चयन एवं चिन्हीकरण, चिकित्सा, पुलिस व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष की स्थापना, पानी-बिजली सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियों के गठन के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रामगोपाल शर्मा सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
=======
70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता

बीकानेर में आयोजित होंगी योगासन और जूडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

बीकानेर, 25 सितंबर। स्कूल गेम्स फेडरेशन के तत्वावधान में दिसंबर और जनवरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

जिला कलेक्टर ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन की ओर से 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता योगासन अंडर-17 (छात्रा वर्ग) का आयोजन 28 दिसंबर से 2 जनवरी तक बीकानेर में तथा 19 वर्ष छात्र-छात्रा जूडो प्रतियोगिता 4 से 10 जनवरी 2027 तक देशनोक में होगा।

उन्होंने कहा कि इन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी बीकानेर के लिए बड़ा अवसर है। संबंधित विभाग समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे आयोजन की नोडल अधिकारी तथा उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना सहायक नोडल अधिकारी होंगी।

जिला कलेक्टर ने बताया कि योगासन प्रतियोगिता में देशभर से करीब 700 छात्राएं तथा जूडो प्रतियोगिता में लगभग 800 छात्र-छात्राएं भाग लेंगी।

बैठक में विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास, उद्घाटन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजन, परिवहन, प्रतियोगिता स्थलों का चयन एवं चिन्हीकरण, चिकित्सा, पुलिस व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष की स्थापना, पानी-बिजली सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियों के गठन के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रामगोपाल शर्मा सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
====
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

तत्काल स्वीकृतियां जारी करने, स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी कर कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश

बीकानेर, 24 सितंबर। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग तथा जल ग्रहण विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के तहत लंबित स्वीकृतियां तत्काल जारी करना सुनिश्चित करें। स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर तत्काल जारी करवाएं तथा जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, उन्हें शीघ्र प्रारंभ करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए।

जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवेदनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण के साथ परिवादी की संतुष्टि का स्तर बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में जिला कलेक्टर ने एमपी-एमएलए लैड, वीबी जीरामजी, स्वामित्व योजना, जल शक्ति जन भागीदारी, 15वें केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग षष्ठम, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, बीएडीपी, महात्मा गांधी जन भागीदारी ग्राम विकास योजना, एमजेएसए 2.3 तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आगामी दो दिनों में लंबित स्वीकृतियां जारी करने के निर्देश दिए।

श्री जैन ने वीबी जीरामजी योजना के तहत पोषण वाटिका, ग्रामीण हाट बाजार, ग्रामीण पुस्तकालय/अटल ज्ञान केंद्र, अमृत संजीवनी पार्क, नमो नर्सरी तथा कांजी हाउस एवं पशु आश्रय स्थल जैसी राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

एमजेएसए 2.3 के तहत कार्यों की प्रगति में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के छह गांव ऐसे हैं, जिनका विलेज स्कोर 70 से कम होने के कारण उन्हें आदर्श ग्राम घोषित नहीं किया जा सका है। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन सभी छह गांवों का विलेज स्कोर 70 से अधिक करने के लिए आवश्यक कार्यवाही एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती ऋतुराज महला सहित ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज तथा जल ग्रहण विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
====
खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर में किया करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

पहली बार अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को मिल रहा योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ : श्री गोदारा

बीकानेर, 25 सितंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  सुमित गोदारा ने शुक्रवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की अगुवाई में विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। इसी उद्देश्य के साथ गांवों में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

मंत्री  गोदारा ने कहा कि सरकार की विकास नीति का केंद्र अंत्योदय है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और व्यापार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गोदारा कहा कि वर्तमान में संचालित विकसित भारत जन सेवा अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं और सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुंचाया जा रहा है। अभियान के तहत शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर हैं, जिससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

सड़क से लेकर बिजली और स्वास्थ्य तक सुविधाओं का विस्तार

मंत्री गोदारा ने शुक्रवार को मोखमपुरा में मोखमपुरा से राष्ट्रीय राजमार्ग तक 5 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य पर 1 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क के नवीनीकरण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा कृषि उपज और अन्य आवश्यक सामग्री के परिवहन में भी सहूलियत होगी।

महाजन में विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय एवं चारदीवारी का 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से तैयार कार्य का लोकार्पण किया गया। इससे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था से संबंधित कार्यों के बेहतर संचालन और ग्रामीण उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मंत्री गोदारा ने मिठड़िया में 33/11 केवी जीएसएस का शिलान्यास किया गया। जीएसएस के निर्माण से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने तथा वोल्टेज और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं में सुधार की उम्मीद है।

उन्होंने लालेरा में 55 लाख रुपये की लागत से तैयार उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी और उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी।

सड़कों के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

खानीसर में खानीसर से चकजोड़ तक 3.5 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस पर 68 लाख 43 हजार रुपये खर्च हुए हैं। इसके बाद चकजोड़ में चकजोड़ से खानीसर तक 3.5 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया गया, जिसकी लागत 68 लाख 43 हजार रुपये है। दोनों सड़कों के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

गोदारा ने फूलेजी में 25 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को स्थानीय स्तर पर अध्ययन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।    इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

=====================

नशे को ना कहिए अभियान में ली शपथ

ऑपरेशन नीलकंठ से प्रेरित जनजागरूकता अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन

बीकानेर, 25 सितंबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में विद्यार्थियों ने ‘से नो टू ड्रग्स’ की शपथ लेकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ से प्रेरित होकर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह द्वारा संचालित जनजागरूकता अभियान ‘नशे को ना कहिए—No to Drugs’ के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शारीरिक शिक्षक दीपक कुमार रंगा ने विद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों, स्टाफ एवं आमजन को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।

प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह की इस नवाचारी पहल के तहत अब तक बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं आमजनों ने नशे के विरुद्ध शपथ लेकर जनजागरूकता अभियान में भागीदारी की है।

इसी क्रम में नव पूजा शिक्षण संस्थान, बनेडिया एवं न्यू वर्शिप एजुकेशन एकेडमी, बनेडिया (राजसमंद) में भी विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ ग्रहण की। संस्थान के संस्थापक श्री शिव प्रसाद सनाढ्य ने विद्यालय के लेटर पैड पर डॉ. करनीदान कच्छवाह की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।

अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया जा रहा है। ‘नशे को ना कहिए’ अभियान का विस्तार अब विभिन्न विद्यालयों एवं सामाजिक संस्थानों तक हो रहा है, जिससे नशे के विरुद्ध सामूहिक जनजागरूकता को व्यापक स्वरूप मिल रहा है।
=====
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोदारा शनिवार को करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

बीकानेर, 25 सितंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शनिवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

गोदारा प्रातः10 बजे जगदेववाला में जगदेववाला से डांडूसर तक 4 किलोमीटर सड़क का लोकार्पण करेंगे। इस कार्य की लागत 1 करोड़ 33 लाख रुपए है। प्रातः 11 बजे मालासर में 55 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन और 6 लाख रुपए की लागत से बनी चार दीवारी का लोकार्पण करेंगे।

गोदारा दोपहर 12 बजे लाडेरा में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में 10 लाख की लागत से नवनिर्मित टीन शेड का लोकार्पण व 16 लाख की लागत से बनने वाले दो कक्षा कक्ष का शिलान्यास करेंगे।

गोदारा दोपहर 2 बजे कतरियासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 25 लाख की लागत से नवनिर्मित क्वार्टर का लोकार्पण करेंगे। साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था तथा अन्य स्टाफ के लिए 15 लाख की लागत से बने भवन का लोकार्पण भी करेंगे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख की लागत से बने खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे।

गोदारा दोपहर 3 बजे रुणिया बड़ा बास में 55 लाख रुपए की लागत से तैयार उप स्वास्थ्य केंद्र एवं 6 लाख की लागत से बनी चारदीवारी का लोकार्पण करेंगे। यहां ट्यूबवेल एवं रुणियाबास से रुपेरा तक 14 लाख 40 हजार रुपए की लागत से निर्मित 800 मीटर सड़क का लोकार्पण करेंगे। वार्ड नंबर 1 गुसाई समाज की श्मशान भूमि की 4.95 लाख रुपए की लागत से बनी चारदीवारी के कार्य का लोकार्पण करेंगे। श्री गोदारा 33/11केवी II जीएसएस में 3.15 एमवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करेंगे।

खाद्य मंत्री 4 बजे रुपेरा-पूरेरा में 5 लाख रुपए की लागत से बने सार्वजनिक बस स्टैंड का लोकार्पण करेंगे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 8 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित कक्षा कक्ष का लोकार्पण करेंगे।

गोदारा सायं 5 बजे शेरेरा में 1 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इसी श्रृंखला में ट्यूबवेल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा तथा अन्य स्टाफ के लिए 45 लाख रुपए की लागत से बने तीन कमरों का लोकार्पण करेंगे।
====
विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026

कोलायत में विशेष जागरूकता शिविर के जरिए किसानों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
बीकानेर, 25 सितम्बर। विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के तहत पंचायत समिति कोलायत में 19 से 25 सितम्बर तक सहकारिता विभाग द्वारा विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में किसानों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की सहकारी योजनाओं से जोड़ा गया। शिविर के दौरान 40 किसानों का पीएम किसान निधि सत्यापन किया गया। वहीं 274 किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, ताकि वे समय पर कम दर पर ऋण प्राप्त कर सकें।

इसके साथ ही 5 भूमिविहीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों द्वारा भूमि आवंटन हेतु आवेदन भी प्रस्तुत किए गए।
अभियान से किसानों में सहकारिता विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी और पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ मिला। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन की इस अभिनव की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
=====
विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026
15 माह से बंद पेंशन शिविर में हुई शुरू, लाभार्थी के चेहरे पर लौटी मुस्कान

बीकानेर, 25 सितम्बर। विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 (सेवा सेतु अभियान) के अंतर्गत पंचायत समिति बीकानेर में शुक्रवार को आयोजित शिविर में सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना से जुड़ा एक प्रकरण सामने आया।

ग्राम पंचायत केसरदेसर जाटान निवासी सुशीला पत्नी बंशीराम की विकलांग पेंशन माह जून 2025 से बंद थी। पिछले 15 माह से पेंशन नहीं आने के कारण लाभार्थी काफी परेशान थी।

लाभार्थी ने शिविर में आकर अपनी समस्या बताई। मौके पर ही विभाग द्वारा वार्षिक सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण करवा कर, 15 माह से बंद पड़ी पेंशन को पुनः प्रारम्भ किया गया। पेंशन पुनः शुरू होने पर लाभार्थी सुशीला ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, ब्लॉक प्रशासन व पेंशन शाखा का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विकास अधिकारी दिनेश चन्द्र मिश्रा, अतिरिक्त विकास अधिकारी दिनेश पालीवाल, सहायक विकास अधिकारी हनुमान दान देपावत व राजेन्द्र स्वामी, शाखा कार्मिक जयप्रकाश पुरोहित सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
=====
विकसित भारत-जन सेवा अभियान 2026

गिरदावर सर्किल स्तर पर शनिवार से लगेंगे विशेष जन सेवा शिविर

बीकानेर, 25 सितम्बर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत जिले के सभी गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर 26 से 28 सितम्बर तक तीन दिवसीय विशेष जन सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर निशान्त जैन ने बताया कि शिविरों में निस्तारित होने वाले प्रकरणों को पूर्व में ही चिन्हित कर अग्रिम दल द्वारा मौके पर जाँच की जाएगी, जिससे शिविर दिवस पर अधिकतम प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके।

उन्होंने बताया कि गिरदावर सर्किल स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू तथा तकनीकी नोडल अधिकारी सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उप निदेशक गौरव भाटिया होंगे। उपखण्ड स्तर पर शिविर प्रभारी संबंधित उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार तथा सह-प्रभारी भू-अभिलेख निरीक्षक होंगे।

शनिवार को इन स्थानों पर होंगे शिविर

शनिवार को विभिन्न स्थानों पर विकसित भारत जन सेवा अभियान आयोजित किए जाएंगे। शिविर बीकानेर के केसरदेसर जाटान, नालबड़ी और गाढ़वाला, लूणकरणसर के लूणकरणसर, हंसेरा, काकड़वाला और महाजन, श्रीडूंगरगढ़ के सूडसर, ऊपनी और शेरूणा, कोलायत के कोलायत, खारी चारनान‌ और हदां, बज्जू के बीकमपुर, खाजूवाला के दंतौर और 6 पीएचएम, पूगल के 2 एडीएम व अमरपुरा, छत्तरगढ़ के छतरगढ़ व राणेर, नोखा के रासीसर, सिंजगुरू, कक्कू, साधूणा व झाडे़ली में आयोजित होंगे।

===========

राष्ट्रीय स्तर के एनवायरनमेंट अवेयरनेस कम डेजर्ट ट्रेकिंग कैंप का शुभारंभ

9 राज्यों के करीब 150 स्काउट-रोवर-रेंजर ले रहे हैं भाग, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बीकानेर, 25 सितंबर। भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर के ‘एनवायरनमेंट अवेयरनेस कम डेजर्ट ट्रेकिंग प्रोग्राम (कैंप)’ का शुभारंभ शुक्रवार को बीकानेर के राज्य प्रशिक्षण केंद्र, देवीकुंड सागर, रिडमलसर पुरोहितान में हुआ।शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्काउट के जिला अध्यक्ष राजेश चूरा और विशिष्ट अतिथि पीआरओ सुरेश बिश्नोई व व्यास कॉलोनी थाना की कार्यवाहक इंचार्ज श्रीमती सुशीला थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री रामजस लिखाला ने की। स्काउट दिल्ली मुख्यालय की सहायक निदेशक श्रीमती शिवांगी सक्सेना को कैम्प प्रभारी बनाया गया है।शिविर का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक किया जा रहा है।

सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री रामजस लिखाला ने बताया कि शिविर में राजस्थान के अलावा देश के 9 राज्यों से लगभग 150 स्काउट, रोवर एवं रेंजर भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें मरुस्थलीय पारिस्थितिकी, प्रकृति संरक्षण तथा जिम्मेदार नागरिकता के प्रति संवेदनशील बनाना है।

शुभारंभ अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा मरुस्थलीय क्षेत्र की जैव विविधता को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।स्काउट एवं गाइड पदाधिकारियों तथा प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

लिखाला ने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिभागियों को पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों, डेजर्ट ट्रेकिंग, प्रकृति अध्ययन, साहसिक गतिविधियों एवं विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागियों को मरुस्थलीय क्षेत्र की परिस्थितियों से परिचित करवाते हुए टीम भावना, नेतृत्व, अनुशासन और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

स्काउट सीओ जसवंत राजपुरोहित ने बताया कि शिविर में भारत स्काउट एवं गाइड के विभिन्न पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक प्रतिभागियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

शिविर के आयोजन से बीकानेर में देश के विभिन्न राज्यों से आए स्काउट-गाइड प्रतिभागियों को राजस्थान की मरुस्थलीय संस्कृति, प्राकृतिक परिवेश एवं पर्यावरणीय विशेषताओं को समझने का अवसर भी मिल रहा है।
======

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर देशी और विदेशी पर्यटकों का करेंगे स्वागत

पहली बार आयोजित आयोजित होगा ‘बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट’ और ‘बुक रीडिंग सेशन’

बीकानेर, 25 सितम्बर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को विभिन्न आयोजन होंगे। प्रातः 9 से 11 तक जूनागढ़ परिसर में देशी-विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। पर्यटन विभाग के उप निदेशक श्री कृष्ण कुमार ने बताया कि इस दौरान स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विभाग द्वारा हेरिटेज रूट में भी लोक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगें।

युवाओं को पुनः जोड़ेंगे पुस्तकों से, रविवार को होगा ‘साइलेंट रीडिंग सेशन’

कृष्ण कुमार ने बताया कि किताबों से दूर होते जा रहे युवाओं को पुनः पुस्तकों से जोड़ने के उद्देश्य से बीकानेर बुक क्लब द्वारा बीकानेर विकास प्राधिकरण के सहयोग से रविवार से हर सप्ताह ‘साइलेंट रीडिंग सेशन’ का आयोजन किया जाएगा।

इसके तहत रविवार को प्रातः 7 से 9 बजे तक युवा गांधी पार्क में अपनी पसंदीदा पुस्तकों के साथ पहुंचेंगे और मोबाइल फोन बंद कर शांत वातावरण में पुस्तकों का अध्ययन करेंगे। इसके लिए बीकानेर बुक क्लब की ओर से युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है।

बीकानेर बुक क्लब के पुलकित सेठिया ने बताया कि क्लब द्वारा प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को बुक रिव्यू सेशन आयोजित किया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इस बार छह सप्ताह का विशेष ‘साइलेंट रीडिंग सेशन’ शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को मोबाइल और डिजिटल माध्यमों से कुछ समय दूर रखते हुए पुस्तकों के साथ समय बिताने के लिए प्रेरित करना है।

बीकानेर रन क्लब करवाएगा बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को बीकानेर रन क्लब द्वारा बीकानेर विकास प्राधिकरण के सहयोग से बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट का आयोजन प्रातः 6.30 बजे से किया जाएगा। पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक महेश कुमार व्यास ने बताया कि इसके माध्यम से बीकानेर की पर्यटन धरोहरों, हवेलियों और यहां की समृद्ध ऐतिहासिक परंपराओं की जानकारी युवाओं और पर्यटकों तक पहुंचाई जाएगी। ट्रेजर हंट की शुरुआत रामपुरिया हवेलियों से होगी और इसका समापन लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में होगा। ट्रेजर हंट से पहले युवा कोटगेट से रामपुरिया हवेली तक दौड़ते हुए पहुंचेंगे।

इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बीकानेर की विरासत, कला-संस्कृति, परंपराओं और खान-पान से संबंधित विभिन्न पहेलियां सुलझाने के लिए दी जाएंगी। इन पहेलियों के माध्यम से प्रतिभागियों को बीकानेर की बहुरंगी संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को करीबी से जानने का अवसर मिलेगा।

ट्रेजर हंट की शुरुआत रामपुरिया हवेली से होगी, वहीं मार्ग में आने वाली विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से प्रतिभागी रू-ब-रू हों सकें, इसके लिए विभिन्न स्थानों से संबंधित पहेलियाँ दी जाएंगी।

बीकानेर रन क्लब के संस्थापक ईशान शर्मा ने बताया कि अब तक 200 से अधिक युवाओं ने बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट के लिए पंजीकरण करवाया है। क्लब द्वारा फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इसी श्रृंखला में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ये नवाचार किया जा रहे हैं। बीकानेर कलेक्टर श्री निशान्त जैन और प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुड़े ने भी युवाओं ने इन आयोजनों में जुड़ने की अपील की है।
=======
अस्पतालों के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, अवधिपार सामग्री नष्ट

बीकानेर, 25 सितंबर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय के निर्देश पर प्रदेशभर में सरकारी एवं निजी अस्पतालों तथा उनके आसपास संचालित कैंटीन, कैफेटेरिया, भोजनालय और रेस्टोरेंट के सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 24 से 30 सितंबर तक संचालित होगा।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पुखराज साध ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज रोड स्थित श्री करनी ज्यूस सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 10 लीटर अवधिपार कोल्ड ड्रिंक, एक बोतल कलर तथा सड़े-गले फल मौके पर नष्ट करवाए गए।

इसी क्रम में भानु टी स्टाल और गणेश कचौरी वाला का निरीक्षण किया गया। यहां लाइसेंस, खाद्य हैंडलर्स की मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट तथा पेयजल संबंधी रिपोर्ट सहित आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिले। दोनों प्रतिष्ठानों को सुधार के लिए मौके पर ही नोटिस जारी किए गए।

दूसरी टीम ने पीबीएम अस्पताल परिसर में जयपुर ट्रेडिंग कंपनी, पवन भोजनालय तथा जोधपुर शाही नमकीन का निरीक्षण कर दूध, दाल और समोसे के नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। दोनों संबंधित फर्मों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

अभियान के दौरान कुल चार खाद्य नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

खाद्य विभाग की टीम ने कैंटीन एवं खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों का उचित भंडारण करने, खाद्य संचालकों की व्यक्तिगत स्वच्छता सुनिश्चित करने, परिसर की साफ-सफाई रखने, पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने तथा कच्चे और पके खाद्य पदार्थों को निर्धारित मानकों के अनुसार रखने के निर्देश दिए।

कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह गहलोत, सुरेंद्र कुमार, राकेश गोदारा, निशांत चारण, सोना रानी, इन्द्रजीत ढाका एवं महावीर मेघवाल द्वारा की गई।