बीकानेर में भीषण गर्मी का सितम: सीजन के सबसे गर्म दिन के साथ ‘हीटवेव’ का अलर्ट

बीकानेर में आज बारिश का अलर्ट, दिन का तापमान 39.4 डिग्री पहुंचा, सामान्य से अधिक दर्ज
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 11 मई। बीकानेर में सूर्य देव के तेवर अब जानलेवा होने लगे हैं। रविवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। लगातार बढ़ते पारे और लू (हीटवेव) के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पारा 44.4 डिग्री के पार, रातें भी हुईं गर्म
रविवार को बीकानेर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो इस साल का अब तक का उच्चतम स्तर है। केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी बेचैन करने वाली साबित हो रही हैं। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसके कारण देर रात तक कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंकते रहे।

pop ronak

मौसम विभाग की चेतावनी: अभी और तपेगा शहर
मौसम विभाग ने बीकानेर सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और पारा अभी और ऊपर जा सकता है। फिलहाल बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की तादाद
भीषण गर्मी का सीधा असर आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पीबीएम सहित शहर के अन्य निजी अस्पतालों में गर्मी से जुड़ी बीमारियों (जैसे डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और बुखार) के मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मौसम काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

सड़कों पर सन्नाटा, ठंडे पेय पदार्थों का सहारा
दोपहर के समय लू चलने के कारण शहर की सड़कों और मुख्य बाजारों में ‘अघोषित कर्फ्यू’ जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। लोग बहुत जरूरी होने पर ही पूरी तरह ढंककर घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में जूस, गन्ने का रस, छाछ और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच सीधी धूप में निकलने से बचें। शरीर में पानी की कमी न होने दें, पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *