स्थापना दिवस पर पुष्पों से सजेगा बीकानेर, मंदिरों में पहली बार होगी भव्य पुष्प रंगोली

नागणेची जी मंदिर की खराब लिफ्ट दुरुस्त करने और RTO में बार रूम की उठी मांग
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर,14 अप्रैल। बीकानेर के स्थापना दिवस को इस वर्ष एक नई और सुगंधित पहचान मिलने जा रही है। शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक गौरव को उत्सव के रूप में मनाने के लिए देवस्थान विभाग द्वारा पहली बार प्रमुख मंदिरों को भव्य पुष्प रंगोलियों से सजाने का निर्णय लिया गया है। इस अनूठी पहल से स्थापना दिवस पर शहर का वातावरण और अधिक मनोहारी और भक्तिमय हो उठेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुष्प सज्जा कार्यशाला और प्रशिक्षण

pop ronak

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री गौरव सोनी ने बताया कि इस रचनात्मक परंपरा से आमजन को जोड़ने के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन दिनांक 17 अप्रैल 2026, समय: शाम 5:00 बजे, स्थान: रसिक शिरोमणि मंदिर में किया जाएगा।
इस कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा फूलों से कलात्मक रंगोली और सजावट बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे लोग इस नई विधा से जुड़ सकें।

18 अप्रैल को सजेगी पुष्प रंगोली

स्थापना दिवस के मुख्य आयोजनों की कड़ी में 18 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे से चयनित मंदिरों में भव्य पुष्प रंगोली सज्जा का कार्य शुरू होगा। शहर के प्रमुख मंदिरों के प्रांगण रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू और कलाकृतियों से सराबोर नजर आएंगे। श्रद्धालु इन मंदिरों में फूलों से सजी अद्भुत एवं आकर्षक कलात्मक छटा का अवलोकन कर सकेंगे।

संयोजन और सहयोग

इस अभिनव कार्यक्रम की पूरी कमान समन्वयक एवं संयोजक श्रीमती ज्योति स्वामी को सौंपी गई है। आयोजन को लोटस डेयरी के प्रायोजन में देवस्थान विभाग द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। बीकानेर की इस नई पहल से न केवल स्थापना दिवस का उत्साह बढ़ेगा, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान को भी एक नई ऊंचाई मिलेगी।

 

sesumo school
sjps