पुष्करणा सावे की 108 वधुओं को बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल देगा सामूहिक भेंट

बीकानेर में 40 हजार बीघा गोचर भूमि पर गौ अभयारण्य की मांग: मुख्यमंत्री व मंत्रियों को लिखा पत्र
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 7 फ़रवरी । शहर के ऐतिहासिक ‘पुष्करणा ओलंपिक सावे’ के अवसर पर व्यापारिक जगत ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक अनूठी पहल की है। आगामी 10 फरवरी 2026 को होने वाले सामूहिक विवाह के उपलक्ष्य में, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल और शहर के प्रतिष्ठित औद्योगिक घरानों ने मिलकर 108 वधुओं को घरेलू उपयोग की सामग्री और नकद भेंट देने का निर्णय लिया है।यह भेंट वितरण कार्यक्रम सोमवार, 9 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे जस्सूसर गेट के अंदर स्थित ‘ममतांचल’ (बी.के. स्कूल के पास) में आयोजित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस आयोजन के माध्यम से व्यापारिक संगठन वधु पक्ष के परिवारों को संबल प्रदान कर समाज में एकता और सहयोग का संदेश दे रहे हैं। बेटियों को दी जाने वाली उपहार सामग्री विभिन्न व्यापारिक समूहों के सहयोग से वधुओं के लिए निम्नलिखित किट तैयार की गई है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

सहयोगी संस्था/समूह द्वारा भेंट की जाने वाली सामग्री

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा आकर्षक साड़ी, बीकाजी समूह -₹2100 नकद एवं मिठाई-नमकीन गिफ्ट हैम्पर , कमल कल्ला (राजस्थान वूल इंडस्ट्रीज)- सुंदर कारपेट , जाखड़ ऑयल मिल -शुद्ध मूंगफली तेल का डब्बा , त्रिशूल समूह डिटर्जेंट पाउडर एवं साबुन का पैक।

व्यापारिक नेतृत्व के विचार: समरसता और संस्कार का संगम

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने इस पहल पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल सामाजिक समरसता बढ़ती है, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान को भी बल मिलता है। राजस्थान वूल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा कि सामूहिक सावे जैसे आयोजन समाज में एकता और संस्कारों को जीवित रखते हैं, और व्यापारिक संगठनों की भागीदारी इसे और व्यापक बनाती है। मंडल के सचिव संजय जैन सांड ने इस नवाचार को सामाजिक उत्तरदायित्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि व्यापार मंडल की यह पहल भविष्य में अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। बीकानेर की यह परंपरा दर्शाती है कि यहाँ का व्यापार जगत केवल लाभ के लिए नहीं, बल्कि समाज के सुख-दुख में सहभागी बनने के लिए भी जाना जाता है।

sjps