बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं का किया सम्मान

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं का किया सम्मान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • हवाई सेवा और ड्राई पोर्ट पर हुई चर्चा

बीकानेर, 26 अगस्त । बीकानेर नगर निगम चुनाव के प्रभारी के रूप में बीकानेर आये महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं का बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की ओर से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों ने बीकानेर के समग्र विकास, हवाई सेवा और प्रस्तावित ड्राई पोर्ट को शीघ्र शुरू कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वरिष्ठ नेताओं का हुआ नागरिक अभिनंदन

pop ronak

समारोह में महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह, चिमूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कीर्तिकुमार उर्फ बंटी भांगड़िया तथा संगठन पदाधिकारी नितिन भूतड़ा का मंडल अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन सांड एवं सह-सचिव प्रेम जोशी ने दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर बाबा रामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष शुभकरण बोथरा भी उपस्थित रहे।

मुंबई सीधी हवाई सेवा और ड्राई पोर्ट की उठी मांग

मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने बीकानेर के औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास के प्रमुख मुद्दों को रेखांकित किया।

हवाई कनेक्टिविटी: बीकानेर एयरपोर्ट के विस्तार के साथ-साथ बीकानेर से मुंबई एवं देश के अन्य प्रमुख महानगरों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने पर जोर दिया गया, जिससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

ड्राई पोर्ट की स्थापना: बीकानेर में प्रस्तावित ड्राई पोर्ट को जल्द शुरू करने की मांग रखी गई, जिससे स्थानीय उद्योगों व निर्यातकों को बेहतर लॉजिस्टिक्स सुविधा मिले और परिवहन लागत में कमी आए।

व्यापारिक समन्वय: बीकानेर के प्रसिद्ध भुजिया, पापड़, मसाले, ग्वार एवं इसबगोल जैसे उत्पादों के लिए महाराष्ट्र के बाजारों में नए अवसर तलाशने हेतु सहयोग का आग्रह किया गया।

महाराष्ट्र से आए नेताओं ने बीकानेर के विकास से जुड़े इन मुद्दों को केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष उठाने तथा दोनों राज्यों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने का सकारात्मक आश्वासन दिया। सचिव संजय जैन सांड ने धन्यवाद ज्ञापित किया।