बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की नई पहल: रेल फाटक के लिए मोबाइल ऐप

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की नई पहल: रेल फाटक के लिए मोबाइल ऐप
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 9 सितम्बर। बीकानेर में अब कोटगेट और सांखला रेल फाटकों की सही और लाइव जानकारी एक मोबाइल ऐप के जरिए मिलेगी। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की इस अभिनव पहल को भारत में अपनी तरह का पहला प्रयास बताया जा रहा है। इसका पोस्टर विमोचन संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने किया।
ऐप से मिलेगी जाम से राहत
लंबे समय से कोटगेट और सांखला रेल फाटकों के कारण होने वाले भारी ट्रैफिक जाम से बीकानेर के लोग परेशान हैं। फाटक बंद होने से न केवल समय बर्बाद होता है, बल्कि व्यापार और उद्योग जगत को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन मंडल ने एक तकनीकी समाधान खोजा है। मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि इस मुफ्त ऐप से लोग घर बैठे ही दोनों फाटकों का लाइव स्टेटस देख सकेंगे और उसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे, जिससे जाम की स्थिति में सुधार होगा। डीआरएम गौरव गोविल ने भी इस इनोवेटिव आइडिया की सराहना की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वेबसाइट और जॉब पोर्टल का भी होगा शुभारंभ
इस मौके पर मंडल एक वेबसाइट और जॉब पोर्टल का भी शुभारंभ करेगा। सचिव संजय जैन सांड ने बताया कि यह पोर्टल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। नौकरी चाहने वाले और नौकरी देने वाले दोनों ही इस पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। वेबसाइट में बीकानेर के व्यापार और उद्योग की ई-बिजनेस डायरेक्टरी और ई-पत्रिका भी होगी। इसके अलावा, मंडल ने “बीकानेर ट्रेड एक्सपो” की भी घोषणा की है, जो व्यापार, उद्योग और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एक बड़ा कदम होगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *