बीकानेर के युवक ने देश-दुनिया में नाम कमाया

बीकानेर के युवक ने देश-दुनिया में नाम कमाया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • एशिया की टॉप-3 पीआर एजेंसियों में मेहुल को मिला प्रथम स्थान

बीकानेर , 11 जुलाई । बीकानेर युवक मेहुल पुरोहित ने एक बार फिर से देश का मान बढ़ाया है। विश्व की सबसे बड़ी आईएएनएस एजेंसी ने एशिया की टॉप-3 पीआर एजेंसियों में पहला स्थान भारत की मल्टीफेज डिजिटल एजेंसी को प्रदान किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रथम स्थान पर पहुंची इस मल्टीफेज डिजिटल एजेंसी के फाउंडर व सीइओ बीकानेर के मेहुल पुरोहित हैं। दूसरा स्थान जापान की डेंटसू को मिला है जिसके सीइओ यूसेक क्षरारा हैं तथा तीसरे स्थान पर भी जापान की ही वेक्टर इंक. को दिया गया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मेहुल पुरोहित की मल्टीफेज डिजिटल एजेंसी को उनकी पॉडकास्ट पीआर, प्रेस रिलिजेज, सिनेमा एड, अवार्ड शोज, मैग्जीन व न्यूजपेपर पीआर तथा टीवी एडवर्टिजमेंट के लिए दिया गया है। विश्वसनीयता व नवाचारों में मल्टीफेज डिजिटल एजेंसी का नाम अपनी पहचान रखता है। इससे पहले भी मेहुल पुरोहित को एएनआई की ओर से इंडिया की बेस्ट पीआर एजेंसी का अवार्ड प्रदान किया गया था।

ब्रांड निर्माता मेहुल पुरोहित ने पीआर एजेंसी के माध्यम से कम समय में ही स्वयं की पहचान भी कायम की है। 23 वर्षीय मेहुल ने 2018 में मल्टीफेज डिजिटल नाम से पीआर एजेंसी शुरू की और आज देखते-ही-देखते देश की नामी-गिरामी कम्पनियों व शख्सियतों के साथ यह कम्पनी कार्य कर रही है। बड़े मीडिया संस्थानों से लेकर राजनैतिक हस्तियों तक अपनी पहुंच बनाने वाले मेहुल को जी न्यूज की ओर से एशियाज यंगेस्ट आंत्रप्रन्योर ऑफ द ईयर का अवार्ड भी मिल चुका है।

मुम्बई प्रवासी मेहुल पुरोहित ने मल्टीफेज डिजिटल नाम से मैग्जीन भी काफी लोकप्रिय है। लाखों लोगों तक पहुंचने वाली यह मैग्जीन लगभग भारत सहित 22 देशों में प्रसारित होती है साथ ही मुम्बई, दिल्ली, बैंगलोर सहित अनेक एयरपोर्ट्स पर भी यह मैग्जीन उपलब्ध रहती है।

मल्टीफेज डिजिटल के फाउंडर व सीइओ मेहुल पुरोहित की पीआर एजेंसी द्वारा फोब्र्स, फॉरच्यून व इंडिया टूडे सहित लगभग 70 से अधिक मीडिया संस्थानों से जुड़ी है और ऑर्गनिक मार्केटिंग में मेहुल को महारथ है। जोश टॉक तथा वाऊ टॉक शो में भी मेहुल छाए रहे हैं। मेहुल बताते हैं कि वह अपने भाई देवेन्द्र पुरोहित के सान्निध्य में तथा माता मधु पुरोहित के आशीर्वाद से ही निरन्तर आगे बढ़ रहे हैं।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *